डोंबिवली में छात्रा के खाते से 2.60 करोड़ का ट्रांजैक्शन, साइबर फ्रॉड से मचा हड़कंप; पुलिस जांच पर सवाल

डोंबिवली के गोग्रासवाड़ी इलाके में एमएससी छात्रा के खाते से 2.60 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन का मामला सामने आया है. पीड़िता ने साइबर ठगी और पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं, जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी कार्रवाई की मांग की है.

Untitled design (34)

डोंबिवली शहर के गोग्रासवाड़ी इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एमएससी की छात्रा निधि तिवारी ने आरोप लगाया है कि उसके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया गया.

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसके खाते में अचानक 2 करोड़ 60 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ. इसके अलावा एक अन्य अकाउंट में 10 लाख रुपये के लेनदेन की भी जानकारी सामने आई है. निधि का कहना है कि उसकी दोस्त चांदनी सिंह, जो आरबीएल बैंक में कार्यरत है, ने टारगेट पूरा करने के लिए उसका खाता खुलवाया था. कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके खाते के माध्यम से भारी रकम का लेनदेन किया गया है. आरोप है कि उत्तराखंड के लोगों से ठगी कर यह रकम उसके खाते में जमा कर आगे ट्रांसफर की गई.

विज्ञापन

पीड़िता का दावा है कि उसने तीन महीने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उसने यह भी आरोप लगाया कि उल्हासनगर के एक व्यक्ति की संलिप्तता की जानकारी देने के बावजूद उसे गिरफ्तार कर बाद में छोड़ दिया गया.

विज्ञापन

मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) भी पीड़िता के समर्थन में सामने आई है. मनसे नेता अविनाश जाधव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार साइबर अपराध रोकने के दावे कर रही है, तब एक छात्रा के साथ इतनी बड़ी धोखाधड़ी होना गंभीर चिंता का विषय है.

वहीं रामनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर गणेश जवादवाड़ ने बताया कि युवती की अर्जी प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच जारी है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या छात्रा को न्याय मिलेगा और क्या इस हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी? डोंबिवली का यह मामला साइबर सुरक्षा और बैंकिंग सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ