---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra Election: मैं भी मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं… चुनाव से पहले अजित पवार ने जता दी बड़ी ख्वाहिश

Maharashtra Assembly Election 2024: अजित पवार ने कहा कि बीजेपी, शिवसेना और राकांपा वाला महायुति (महागठबंधन) आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगी।

---विज्ञापन---

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है। राज्य के सीएम पद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह भी राज्य के मुख्यमंत्री बनने के लिए काफी उत्सुक हैं।

पुणे के प्रतिष्ठित दगडूशेठ हल्द्वाई गणपति मंदिर में पूजा करने के बाद पवार ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि हर कोई चाहता है कि उनका नेता मुख्यमंत्री बने। जब मैं यह कहता हूं तो मेरा भी इसमें नाम आता है। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के लिए बहुमत हासिल करना जरूरी है। हर किसी की इच्छा पूरी नहीं होती।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीट

अजित पवार ने कहा कि हर शख्स की अपनी एक राय और इच्छा होती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा वह नहीं मिलता जो वह चाहता है। उनका कहना था कि संविधान में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें मतदान का अधिकार दिया है और आखिरकार यह मतदाताओं के हाथ में है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को पूर्ण बहुमत देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 288 विधानसभा सीट हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 145 सीट के आधे आंकड़े को पार करना होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़? राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख देने का किया है ऐलान

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी, शिवसेना और राकांपा वाला महायुति (महागठबंधन) आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि महायुति के सभी नेता महागठबंधन सरकार को फिर से सत्ता में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आगे उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार आने के बाद हम सब मिलकर मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगे। उनका कहना था कि महायुति आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ने जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बिस्तर पर पेशाब करने की खौफनाक सजा, मां ने मासूम का मुंह चिमटे से दागा, प्राइवेट पार्ट जलाया

First published on: Sep 17, 2024 03:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola