Jayant Patil: एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को अबतक का सबसे बड़ा झटका लगने जा रहा है। पार्टी में टूट होने के बाद एनसीपी पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल अब महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने जा रहे हैं। सीनियर पवार की पार्टी को महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए खड़ा करने की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर है। सूत्रों के अनुसार, जयंत पाटिल अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार के तीसरे मंत्रिमंडल विस्तार में जयंत को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
डवलपमेंट फंड देकर किया था खुश
शरद पवार के बेहद करीबी और अजीत के पार्टी में रहते घोर विरोधी रहे जयंत पाटिल को हाल ही में हुए मानसून सत्र में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सरकारी तिजोरी से उन्हें मोटी रकम का डवलपमेंट फंड देकर खुश किया था। पार्टी की स्थापना से लेकर टूट होने तक अजीत पवार और प्रफुल्ल पटेल में कभी नहीं बनी, लेकिन अजीत पवार की बगावत में कंधे से कंधा मिलाते हुए प्रफुल्ल पटेल नजर आए। बता दें कि पटेल की बड़ी प्रॉपर्टी ईडी ने ज़ब्त की है।
जयंत पाटिल ने सिरे से नकारी मुलाकात की खबरें
बहरहाल, जयंत पाटिल ने अमित शाह से मुलाक़ात को सिरे से नकार दिया है। पाटिल का कहना है कि इसका प्रूफ देना चाहिए। मेरी मुलाकात का प्रूफ क्या है। मैं रात 2 बजे तक मीटिंग में था। सुबह शरद पवार से मिलने गया। अब इस बीच अमित शाह से कब मिलने गया मुझे खुद नहीं पता। सीएम एकनाथ शिंदे नई सरकार बनने से पहले दर्जनों बार अमित शाह और फड़नवीस से मिले, लेकिन उन्होंने हमेशा खबरों का खंडन किया।
सवाल उठना लाजिमी
अजीत पवार सरकार में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र में चर्चा जोरों पर थी कि भतीजे को चाचा का ही आशीर्वाद है, लेकिन पवार ने कहा मैं महाविकास अघाड़ी के साथ रहूंगा। उसके बाद शरद पवार कांग्रेस और शिवसेना UBT के विरोध के बावजूद भी मोदी के साथ मंच पर नजर आए थे। अब जयंत पाटिल एनसीपी अजीत गुट में शामिल होते हैं तो सवाल यह उठेगा कि क्या उन्हें राजनीति के मंझे कलाकार शरद पवार ने ही वहां भेजा है।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
10 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
14 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
16 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines