IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे के सुसाइड करने के बाद चर्चा में आए प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला के खिलाफ कार्रवाई की गई है. IIT बॉम्बे ने प्रोफेसर को छुट्टियों पर भेज दिया है. दुल्ला के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने और जातिगत भेदभाव के आरोप में मामला दर्ज किया गया. छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद सोमवार को उन्हें एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के डीन पद से भी हटा दिया गया था. बता दें, साहिल एग्जाम में एआई टूल चेट जीपीटी का यूज करते हुए पकड़ा गया था. इसके बाद उसने होस्टल में जाकर सुसाइड कर लिया.
साहिल वाकोडे को प्रोफेसर दुल्ला ने ही पकड़ा था. छात्रों ने साहिल को प्रताड़ित करने का आरोप भी प्रोफेसर पर लगाया है. जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था.
यह भी पढ़ें : IIT बॉम्बे के छात्र सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर दूल्ला को डीन पद से हटाया गया
साहिल के सुसाइड के बाद आईआईटी बॉम्बे के छात्रों ने कैंपस में विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्रों ने 18 मांगें प्रबंधन के सामने रखी थीं, जिन पर करीब 3 घंटे की चर्चा के बाद संस्थान के डायरेक्टर ने साइन किए थे.
कौन हैं प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला?
प्रोफेसर दुल्ला IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 10 साल से प्रोफेसर हैं. प्रोफेसर दुल्ला पावर सिस्टम्स, स्मार्ट ग्रिड्स और रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपर्ट हैं. IIT बॉम्बे के डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स रह चुके दुल्ला की मशहूर प्रोफेसर हैं. उन्होंने नागार्जुन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद IIT बॉम्बे से एनर्जी सिस्टम्स इंजीनियरिंग में MTech किया और IIT दिल्ली से पावर सिस्टम में पीएचडी की डिग्री हासिल की.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
19 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
23 hrs ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines