हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पुणे में माेमबत्ती की फैक्ट्री में लगी भयानक आग, छह लोगों की मौत; आंकड़ा और बढ़ने की आशंका

Pune Horrible Fire Breakout : महाराष्ट्र के पुणे में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री राणा इंजीनियरिंग में शुक्रवार को आग लग जाने से 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई और घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन

पुणे: महाराष्ट्र की औद्योगिक नगरी पुणे से शुक्रवार को बुरी खबर आई है। यहां मोमबत्ती की एक फैक्ट्री में आग लग जाने से आज 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस बात आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बहरहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और बावजूद इसके घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय पुलिस भी मामले की तह तक जाने के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर चुकी है।

दोपहर तीन बजे के करीब लगी आग

घटना पुणे के बाहरी इलाके में स्थित तलवड़े गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार जन्मदिन आदि जैसे फंक्शंस के लिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियां बनाने वाली एक फैक्ट्री राणा इंजीनियरिंग में दोपहर करीब 3 बजे अचानक अग्निज्वाला भड़क उठी। बताया जा रहा है कि परिसर में ज्वलनशील पदार्थ जमा होने के कारण आग तेजी से फैली और इसकी चपेट में आने से बहुत से कर्मचारी झुलस गए।

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए थाने पहुंची थी महिला, दरोगा की एक चूक ले गई मौत की कगार पर

विज्ञापन

एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘पांच से छह फायर टेंडर और कई एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग बुझाने में करीब एक घंटा लग गया। कथित तौर पर कई लोगों की मौत हो गई है। मृतकों और घायलों को पिंपरी के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल और पुणे के ससून जनरल अस्पताल भेजा गया’। उधर इस घटनाक्रम की सूचना मिलने के बाद पिंपरी चिंचवड़ नगर आयुक्त शेखर सिंह और पुलिस आयुक्त विनोय कुमार चौबे भी मौके पर पहुंच गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola