---विज्ञापन---

गैंगस्टर की हुई रिहाई, निकाला विजय जुलूस; Video Viral होने पर पुलिस ने फिर करवाई जेल ‘वापसी’

वायरल वीडियो में हर्षद ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए नजर आए। वह खुद सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। उनके आसपास चल रहे बाइक सवार लोग बिना हेलमेट के थे।

---विज्ञापन---

Gangster Harshad Patankar: आजकल लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी घटना को उस पर अपडेट करना स्टेटस सिंबल मानते हैं। देश दुनिया के अपडेट के लिए सोशल मीडिया जितना जरूरी है। वहीं, कई बार ये परेशानी का सबब भी बन सकता है, कुछ ऐसा ही देखने को मिला मुंबई में। यहां कुख्यात गैंगस्टर हर्षद पाटनकर का एक वीडियो इस समय वायरल है, जिसमें वह जेल से रिहा होने के बाद कार की सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ हुए दिख रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हत्या के प्रयास समेत संगीन धाराओं में मामला दर्ज

दरअसल, 23 जुलाई को हर्षद पाटनकर जेल से रिहा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाटनकर के खिलाफ मुंबई में हत्या के प्रयास, चोरी और हिंसा समेत अन्य संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि हर्षद पर महाराष्ट्र झुग्गी-झोपड़ियों, शराब तस्करों, मादक पदार्थ अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों की खतरनाक गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (एमपीडीए) के तहत मुकदमा दर्ज है।

हर्षद ने निकाला विजय जुलूस

हर्षद के रिहा होने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक गाड़ियों व मोटरसाइकिल पर जेल पहुंचे थे। लोगों ने इसके बाद हर्षद को एक SUV पर चढ़ा दिया। हर्षद भी कार की सनरूफ से बाहर निकल गए और हाथ हिलाते हुए अपने समर्थकों का अभिवादन किया और जेल से करीब 15 किलोमीटर तक विजय जुलूस निकाला। इस रैली की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर ‘वापसी’ कैप्शन के साथ इस रैली की फोटो और वीडियो शेयर की गई।

---विज्ञापन---

एक्शन मोड में आई मुंबई पुलिस 

वायरल वीडियो में हर्षद ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए नजर आए। वह खुद सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। उनके आसपास चल रहे बाइक सवार लोग बिना हेलमेट के थे। नारेबाजी करते और हुडदंग करते उनके समर्थक सड़क पर नारेबाजी करते और शोर मचाते नजर आए। लोगों ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग कर शिकायत की। पुलिस ने सोशल मीडिया फुटेज का संज्ञान लेते हुए रिहाई के कुछ घंटे बाद ही  गैंगस्टर हर्षद पाटनकर और उसके छह अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

First published on: Jul 26, 2024 09:56 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola