'इसमें ट्रंप का नाम क्यों नहीं?' दिशा सालियान केस पर उद्धव ठाकरे का तीखा रिएक्शन, बोले- 'चरित्र हनन हुआ तो…'

छत्रपति संभाजीनगर में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिशा सालियान की मौत एक दुखद घटना थी, लेकिन उनका या उनके परिवार का इससे कोई संबंध नहीं है.

Disha Salian .jpg

किसी की छवि खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए: उद्धव ठाकरे (Photo: ANI)

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान के मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने अपनी एफआईआर में कई बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों का नाम शामिल किया, जिसमें से एक शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी हैं. अब उद्धव ठाकरे ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, सीबीआई पर निशाना साधा है. उन्होंने दिशा सालियान केस को लेकर अपने और अपने बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को राजनीतिक बताया और कहा कि जांच के नाम पर चरित्र हनन नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

पीएम मोदी और ट्रंप का नाम क्यों नहीं?

छत्रपति संभाजीनगर में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिशा सालियान की मौत एक दुखद घटना थी, लेकिन उनका या उनके परिवार का इससे कोई संबंध नहीं है. उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि अगर इसी तरह बिना किसी आधार के लोगों के नाम जोड़े जाते रहे तो किसी का भी नाम इस मामले में लिया जा सकता है. उद्धव ने सीबीआई पर तंज कसते हुए सवाल किया कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम इस मामले में क्यों नहीं लिया जा रहा?

विज्ञापन

‘चरित्र हनन का सिलसिला जारी रहा तो…’

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जांच एजेंसी अपनी जांच करें, लेकिन किसी की छवि खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चरित्र हनन का सिलसिला जारी रहा तो उनका परिवार कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा. आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे का ये रिएक्शन ऐसे समय आया है, जब सीबीआई ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिशा सालियान की मौत की जांच अपने हाथ में ली है.

विज्ञापन

आदित्य ठाकरे ने भी आरोपों से किया इनकार

उधर, उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने भी एक दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना पक्ष रखा था. उन्होंने कहा था कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और न ही उन्हें जानते थे. उन्होंने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को राजनीतिक और निजी हितों से प्रेरित बताया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ