Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मुंबई

स्कूल जा रही बच्ची पर 10-15 कुत्तों ने किया हमला, गार्ड ने बचाई जान; CCTV में कैद खौफनाक मंजर

डोंबिवली की ऑर्किड सोसायटी में स्कूल जा रही 7 साल की बच्ची पर 10-15 कुत्तों ने हमला कर दिया. सुरक्षा गार्ड ने समय रहते बच्ची को बचाकर बड़ी अनहोनी टाल दी.

Author
Edited By : Raja Alam Updated: Feb 9, 2026 23:22

महाराष्ट्र के डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. खोणी पलावा इलाके की ऑर्किड सोसायटी में सोमवार सुबह एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई. यहां स्कूल जा रही एक 7 साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. गनीमत रही कि समय रहते सुरक्षा गार्ड वहां पहुंच गया, जिससे एक मासूम की जान बच गई.

सोसायटी परिसर में कुत्तों का आतंक

सोमवार की सुबह जब बच्ची रोज की तरह स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली थी, तभी सोसायटी परिसर में घात लगाकर बैठे 10 से 15 कुत्तों ने उसे घेर लिया. कुत्तों को अपनी ओर आक्रामक तरीके से आता देख बच्ची बुरी तरह घबरा गई और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी. बच्ची को भागता देख कुत्ते और भी ज्यादा हिंसक हो गए और उसका पीछा करने लगे. इस दौरान मासूम बच्ची डर के मारे जोर-जोर से चीखने लगी, जिससे पूरी सोसायटी में हड़कंप मच गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव: महायुति का दबदबा, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

सुरक्षा गार्ड की बहादुरी से टली घटना

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचा. गार्ड ने बड़ी सूझबूझ दिखाई और हाथ में लाठी लेकर कुत्तों के झुंड का मुकाबला किया. गार्ड की इस सक्रियता के कारण कुत्ते वहां से भाग खड़े हुए और बच्ची की जान बच गई. हालांकि इस हमले में बच्ची को कोई गंभीर शारीरिक चोट नहीं आई है, लेकिन वह इस घटना से मानसिक रूप से बहुत ज्यादा सहम गई है. गार्ड की इस बहादुरी की अब हर तरफ तारीफ हो रही है.

---विज्ञापन---

प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा

इस घटना के बाद पलावा जैसे पॉश इलाके के रहने वाले लोगों में भारी नाराजगी और डर का माहौल है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब बच्चों और बुजुर्गों के लिए बड़ा खतरा बन गई है. लोगों ने कल्याण-डोंबिवली नगर निगम और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए. नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है.

First published on: Feb 09, 2026 11:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.