रात से फोन बंद… महाराष्ट्र से कहां 'गायब' हुए कुणाल कामरा? मंत्री बोले-सोच समझकर बोलते

कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस का एक्शन जारी है। ताजा अपडेट के मुताबिक, पुलिस अभी कुणाल कामरा की तलाश में है। कहा जा रहा है कि वह कल रात से ही गायब हैं।

Kunal Kamra

कॉमेडियन कुणाल कामरा के शेयर किए एक वीडियो के बाद महाराष्ट्र में उनके खिलाफ शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया है। कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की है, जिसके चलते उनको धमकियां भी दी जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले पर कुणाल कामरा और शिवसेना के कुछ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब कुणाल कामरा की तलाश कर रही है। कहा जा रहा है कि जब से यह बवाल शुरू हुआ है, तभी से कुणाल का कुछ पता नहीं है। उनकी लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा है।

विज्ञापन

कल रात से बंद है फोन

कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस में FIR दर्ज की गई है। कामरा पर केस करने वाले विधायक मुरजी पटेल हैं। इस पूरे विवाद के बाद पुलिस अभी कुणाल कामरा की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, कामरा का फोन रात से ही बंद आ रहा है। पुलिस को यह भी शक है कि वह महाराष्ट्र से कहीं बाहर चले गए हैं। इस पूरे मामले पर गृहराज्य मंत्री योगेश कदम का बयान भी सामने आया है। उन्होंने इस पर कहा कि कुणाल कामरा की लोकेशन ट्रैक की जा रही है, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। योगेश कदम का कहना है कि ‘उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए था।’

विज्ञापन

विज्ञापन

नाना पटोले ने क्या कहा?

कांग्रेस विधायक नाना पटोले का शिवसैनिकों के तोड़फोड़ करने पर बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि ‘महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था नहीं है। लोग डर के मारे महाराष्ट्र छोड़ रहे हैं। बिजनेस यहां से खत्म हो रहा है। सरकार कहती है कि राज्य में शांति होनी चाहिए, लेकिन वे इस तरह की तोड़फोड़ कर रहे हैं। वे महाराष्ट्र को नष्ट करना चाहते हैं।’

विज्ञापन

20 लोगों पर FIR दर्ज

कुणाल कामरा ने शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर टिप्पणी की। हालांकि, उन्होंने इस दौरान सीधे तौर पर शिंदे का नाम नहीं लिया है। कामरा का वीडियो सामने आने के बाद शिवसैनिकों ने हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ की थी। इस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ