‘कालिख पोत देंगे, ... नहीं रह पाओगे’, शिंदे पर कॉमेडियन कामरा की टिप्पणी से भड़के शिवसैनिक

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया, जिसको लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के एक होटल में तोड़फोड़ की। इस मामले पर कुणाल कामरा से मांफी मांगने की मांग की गई है।

Comedian kunal kamra

कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर अपनी टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। कॉमेडियन एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कुणाल ने एक स्टैंड-अप शो के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया, जिसके बाद से नया विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के एक होटल में तोड़फोड़ की। इसको लेकर कामरा के साथ-साथ राहुल गांधी के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पुलिस में शिकायत दर्ज

शिवसेना ने कामरा की टिप्पणी को ‘शिंदे को बदनाम करने की साजिश’ बताया है। इस मामले पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक मुरजी पटेल ने कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। शिवसेना ने इसे राहुल गांधी और कुणाल कामरा की पूर्व नियोजित साजिश बताया, जिसमें कहा गया कि ये शिंदे की प्रतिष्ठा, छवि और साख को धूमिल करने की कोशिश है। शिवसेना ने कामरा, शिवसेना (UTB) नेताओं संजय राउत और आदित्य ठाकरे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कालिख पोत देंगे- मुरजी पटेल

मुरजी पटेल ने कुणाल कामरा की टिप्पणी पर कहा कि ‘हमने कुणाल कामरा के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे दो दिनों के अंदर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें, नहीं तो शिवसैनिक उन्हें मुंबई में आजादी से घूमने नहीं देंगे। अगर वे कहीं भी दिखाई दिए, तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और अपने राज्य के गृह मंत्री से अनुरोध करेंगे कि वे जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ