Parking Dispute Dombivali: लोगों में पेशेंस खत्म हो गया है, लोग छोटी-छोटी बात पर आग बबूला हो जाते हैं और एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के डोंबिवली इलाके सामने आया है। यहां एक शख्स ने युवक पर इसलिए कार चढ़ा दी क्योंकि वह उसके सामने से नहीं हटा था और उसे गाड़ी पार्क नहीं करने दे रहा था।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ मामले का खुलासा
दरअसल, ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुए है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर ट्रैफिक चल रहा है। इसी बीच एक सफेद रंग की मारुति वैगन आर कार दो लोगों के पीछे तेजी से आती है। दोनों युवक कार के आगे भागते हुए दिख रहे हैं, तभी कार ड्राइवर कार की स्पीड बढ़ाता है और दोनों के ऊपर कार चढ़ा देता है।
ये भी पढ़ें: शरीर पर लपेटे तार, स्विच ऑन किया और अंडरवियर में दे दी जान, सामने आया इंजीनियर की मौत का खौफनाक सच
कार खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद
दोनों किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागते हैं, फिर ड्राइवर भी कार लेकर वहां से फरार हो जाता है। वीडियो में युवक कार और सड़क किनारे दीवार के बीच में फंसे हुए दिख रहा है। पुलिस के अनुसार घटना के कुछ देर पहले दोनों युवकों का कार ड्राइवर से गाड़ी खड़े करने को लेकर विवाद हो गया था।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में संजय यादव नामक शख्स घायल हुआ है। वहीं, मानपाड़ा पुलिस थाने में इस केस की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी कार चालक की पहचान मिलिंद ठाकरे के रूप में हुई है। पुलिस पीड़ितों से बयान लेकर मामले में आगे की जांच कर रही है। कार नंबर से मालिक की पहचान हुई है। पुलिस कार का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें: इस राज्य में तोड़ दिए गए 219 मंदिर, डिप्टी सीएम ने उठाया मुद्दा, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
15 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines