इस राज्य में तोड़ दिए गए 219 मंदिर, डिप्टी सीएम ने उठाया मुद्दा, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) एक स्वतंत्र ट्रस्ट है जो आंध्र प्रदेश के तिरुमला में तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर का प्रबंधन करता है।

Andhra Pradesh, Pawan Kalyan, YSRCP, TTD board, Hindu,

pawan kalyan

विज्ञापन

Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्‌डू प्रसादम में पशु चर्बी मिलाने का मामला सुर्खियों में है। इसे लेकर सीएम चंद्रबाबू नायडू और पूर्व सीएम जगन रेड्‌डी आमने-सामने है। इसी बीच आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि YSRCP शासन के दौरान प्रदेश के 219 मंदिर तोड़ दिए गए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने इन मंदिरों के तोड़ने पर सवाल उठाया था। प्रदेश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और इन्हें नष्ट करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि पिछले पांच सालों में TTD बोर्ड ने क्या किया है? इस बारे में हिंदू भक्तों को बोलना चाहिए, प्रदेश में जो कभी पवित्र था, उसे अपवित्र कर दिया गया है। इन सब के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

Advertisment

YSRCP चीफ जगन रेड्डी ने लड्डू विवाद पर उठाया ये बड़ा कदम 

बता दें तिरुपति लड्डू विवाद पर YSRCP चीफ जगन रेड्डी और प्रदेश की सरकार आमने-सामने हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इससे पहले YSRCP चीफ जगन मोहन रेड्डी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस चिट्ठी में उन्होंने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की पवित्रता को धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। रेड्डी ने पीएम से सीएम को फटकार लगाने और सच्चाई को उजागर करने का आग्रह किया है।

प्रसाद में अब कोई गड़बड़ी नहीं

बता दें तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) एक स्वतंत्र ट्रस्ट है जो आंध्र प्रदेश के तिरुमला में तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर का प्रबंधन करता है। जानकारी के अनुसार ट्रस्ट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर और सबसे ज्यादा जाने वाले धार्मिक केंद्र के संचालन और वित्त की देखरेख करता है। आज दिन में टीटीडी ने कहा है कि पवित्र मिठाई की पवित्रता बहाल कर दी गई है। अब इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ