हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिना हेलमेट के बाइक पर दिखे अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा, जानें क्या बोली मुंबई पुलिस?

विज्ञापन

Amitabh Anushka Without Helmets: अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा हाल ही में बाइक राइडिंग के दौरान बिना हेलमेट के देखे गए हैं। मामले को लेकर अब वे मुश्किल में दिख रहे हैं। दरअसल, मामले को मुंबई पुलिस ने संज्ञान में लिया है और पूरे मामले की जानकारी ट्रैफिक ब्रांच से शेयर की है।

मामले को लेकर अमिताभ बच्चन की ओर से कहा गया है कि वे ट्रैफिक में फंस गए थे और उन्होंने एक अजनबी से उन्हें लिफ्ट देने के लिए कहा था। इसी तरह अनुष्का बाइक से मुंबई के एक डबिंग स्टूडियो पहुंची थीं। दोनों बॉलीवुड एक्टर के बिना हेलमेट लगाए बाइक की सवारी करने के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

मुंबई पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की

अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फोटो और वीडियो को मुंबई पुलिस को टैग करते हुए दोनों एक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया कि हमने इसे ट्रैफिक ब्रांच (एसआईसी) के साथ शेयर किया है।

विज्ञापन

अमिताभ ने लिफ्ट देने के लिए धन्यवाद दिया

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने 15 मई को एक अजनबी के साथ बाइक पर यात्रा के दौरान अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा, “राइड के लिए धन्यवाद..आपको नहीं जानता..लेकिन आपने मुझे काम के स्थान पर समय पर पहुंचा दिया..ट्रैफिक जाम से बचने के लिए..धन्यवाद।

बता दें कि बाइक से डबिंग स्टूडियो जाते हुए अनुष्का शर्मा के मामले में बताया जा रहा है कि वे अपनी कार से जा रही थीं लेकिन सड़क पर पेड़ गिरने के कारण जाम लग गया था जिसके बाद उन्होंने बाइक से स्टूडियो जाने का फैसला किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola