Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे में प्लेन के कैप्टन सुमित सभरवाल की भी जान चली गई थी। यह विमान हादसा प्लेन टेकऑफ होने के कुछ मिनटों में ही बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया था। इस दुर्घटना में प्लेन में बैठे यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से सिर्फ 1 शख्स की जान बची थी। आज यानी मंगलवार सुबह कैप्टन सुमित का पार्थिव शरीर डीएनए टेस्टिंग के बाद उनके घर मुंबई के पवई पहुंच गया है। लेटेस्ट वीडियोज में देखा जा सकता है कि कैसे उनके पिता उन्हें नम आंखों से विदा कर रहे हैं। बता दें कि सुमित बहुत जल्द इस्तीफा देकर अपने पिता के सेवा करने के लिए योजना बना रहे थे।
पिता की आंखों से नहीं रुके आंसू
कैप्टन सुमित सभरवाल अपनी अंतिम यात्रा की ओर है। उनके पिता पुष्कराज ने भी उन्हें नम आंखों से विदाई दी। लेटेस्ट विजुअल्स में देखा जा सकता है कि वे अपने बेटे से कितना प्यार करते थे। सुमित सभरवाल भी अपने पिता से बहुत प्रेम करते थे। 60 साल के पायलट प्लेन के अन्य पायलटों की तुलना में सबसे अनुभवी थे। उनके पिता 90 साल के हैं, सुमित बहुत जल्द रिटायरमेंट लेने वाले थे ताकि बाकि का समय वे अपने पिता के साथ बिता सके।
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश में बचाई गई 31 लोगों की जान, फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने झोंक दी थी पूरी ताकत
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई परिजन
विमान के कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके निवास स्थान मुंबई के पवई पहुंचा है। यहां उनके मृत देह को कुछ समय के लिए रखा गया था। सुमित सभरवाल के शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां उनके कई परिजन और परिवार वाले मौजूद थे।
पड़ोसी भी भावुक
कैप्टन सुमित के घर के पास रहने वाली ऊषा तड़वलेकर भी मीडिया से बातचीत के दौरान अचानक टूट पड़ी। उन्होंने भावुक मन से बताया कि वे सुमित के साथ केबिन क्रू के रूप में एअर इंडिया को सेवाएं दे चुकी हैं। वे लगभग 37 सालों तक एअर इंडिया में केबिन क्रू थी और अब रिटायर हो चुकी हैं। सुमित के बारे में बताते हुए वे कहती हैं कि सुमित के चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती थी। सुमित ने जीवन भर अपने आप को लो प्रोफाइल रखा और हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है।
ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: विजय रूपाणी के निधन पर गुजरात में 1 दिन का राजकीय शोक, डीएनए से हुई थी शव की पहचान
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
7 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
8 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
17 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines