---विज्ञापन---

Abhishek Ghosalkar Murder: शिवसेना UBT नेता की हत्या से उठे सवाल, अमरेंद्र मिश्रा पर अटकी शक की सुई

Abhishek Ghosalkar Murder: पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में यह बात सामने आई कि जिस पिस्टल से घोसालकर की हत्या की गई, वह अमरेंद्र मिश्रा की है।

---विज्ञापन---

Abhishek Ghosalkar Murder: मॉरिस भाई के बॉडीगार्ड अमरेंद्र मिश्रा को शनिवार को बोरीवली मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 13 फरवरी तक पुलिस उससे हत्याकांड के बारे में पूछताछ करेगी। वहीं, कोर्ट से बाहर निकलते हुए मिश्रा मीडिया को देखकर चिल्लाने लगा। उसका कहना था कि उसे इस पूरे मामले में फंसाया जा रहा है। वह निर्दोष है और उसके साथ अन्याय हो रहा है।

मॉरिस पर हत्या, रेप समेत अन्य कई मामले दर्ज हैं

जानकारी के अनुसार मुंबई के दहिसर इलाके में 8 फरवरी को पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घोसालकर उद्धव ठाकरे ग्रुप से संबंध रखता था। पुलिस के अनुसार घोसालकर को मॉरिस नोरोन्हा ने अपने दफ्तर में बुलाया और यहां एक के बाद एक उस पर कुल पांच गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी थी। मॉरिस और घोसासलकर के बीच राजनीतिक दुश्मनी थी। मॉरिस पर हत्या, रेप समेत अन्य कई मामले दर्ज हैं। उसे शक था कि रेप का मुकदमा घोसालकर ने ही साजिश कर उस पर दर्ज करवाया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या मिश्रा ने पैसों के लिए दी थी मॉरिस को पिस्टल 

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में यह बात सामने आई कि जिस पिस्टल से घोसालकर की हत्या की गई, वह अमरेंद्र मिश्रा की है। अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या मिश्रा ने पैसों के चलते अपनी लाइसेंसी पिस्टल मॉरिस को तो नहीं दी थी? इसके अलावा मॉरिस और घोसालकर के बीच ऐसे क्या विवाद थे जिससे इस पूरे हत्याकांड की पटकथा लिखी गई। पुलिस ने पीड़ित और आरोपियों के परिजनों से भी इस मामले में पूछताछ की है। मॉरिस और मिश्रा के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले गए हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे हत्याकांड का फेसबुक लाइव किया गया। पुलिस वीडियो फुटेज से साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

ये भी पढ़ें: शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर को क्यों मारी गई गोली? आरोपी के परिवार ने बताई वजह

---विज्ञापन---

First published on: Feb 10, 2024 10:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola