Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से 3 दिन पहले लापता हुए बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट का शव शनिवार सुबह राऊ के पास एक नाले में बोरे में बंद अवस्था में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कलेक्शन एजेंट की किसी ने बेरहमी से हत्या कर उसका शव नाले में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दरअसल इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के बंधन बैंक में कलेक्शन एजेंट का काम करने वाले हुकुम वर्मा 3 दिन पहले लापता हो गए थे। जिसकी गुमशुदगी उनके परिजनों ने राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को की गई थी। पुलिस द्वारा लगातार उन्हें ढूंढने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच तीन दिन बाद राऊ में नर्मदा नगर के पास बने नाले में एक युवक का शव बोरे में बंद मिला,जांच के दौरान यह शव लापता हुकुम वर्मा का निकला। जिसके बाद पुलिस ने नाले से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
इस मामले में हुकुम वर्मा के परिजनों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज राजेन्द्र नगर थाने पर प्रदर्शन किया । बजरंग दल के नेताओं का आरोप है कि 3 दिन पहले शिकायत दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्यकर्ताओं के मुताबिक हुकुम के मोबाइल की लोकेशन पहले राऊ उसके बाद राजेंद्र नगर से तिलक नगर में देखी गई, लेकिन पुलिस इसके बाद भी युवक तक नहीं पहुंच पाई और आज उसका शव मिला है।
वहीं पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिन पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। युवक का शव नाले से बरामद कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।