'बंगालियों को जो पसंद होगा वही खाएंगे' बाबा बागेश्वर की अपील को बंगाल BJP अध्यक्ष ने किया खारिज

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर तब विवाद हो गया, जब उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान मांस-मछली न खाने की अपील की थी, हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस विचार को सिरे से खारिज कर दिया है.

dhirendra shastri ANI

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Photo-ANI)

विज्ञापन

Bengal BJP Rejects Bageshwar Baba’s Veg Appeal: पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने धार्मिक कथावाचक बागेश्वर बाबा की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने राज्य के लोगों से नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन से बचने को कहा था. भट्टाचार्य ने कहा कि खाने-पीने की पसंद एक निजी मामला होना चाहिए और जोर देकर कहा कि बीजेपी बंगालियों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाएगी.बागेश्वर बाबा ने क्या कहा?

मांसाहार से खिलाफ बोले बाबा

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी धीरेंद्र शास्त्री ने हावड़ा के लिलुआ में 3 दिन की हनुमंत कथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों के पास मांसाहारी भोजन बनाने या खाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने हिंदुओं से शाकाहार अपनाने की अपील की और धार्मिक आयोजनों के आसपास ऐसा भोजन करने वालों की आलोचना की. इसके बाद उनकी टिप्पणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे बंगाली समाज के कुछ वर्गों ने उनकी आलोचना की.

विज्ञापन

बीजेपी ने खारिज किया विचार

सामिक भट्टाचार्य ने धार्मिक नेता का सीधे नाम लिए बिना सवाल उठाया कि बंगालियों से मछली और मांस छोड़ने की उम्मीद कैसे की जा सकती है, जो राज्य की खान-पान संस्कृति से गहराई से जुड़े हैं. उन्होंने स्वामी विवेकानंद का भी जिक्र करते हुए कहा कि विवेकानंद ने भी देवी काली को मटन का भोग लगाने की बात कही थी. भट्टाचार्य का कहना था कि हालांकि लोग शाकाहार को बढ़ावा देने के लिए आजाद हैं, लेकिन न तो किसी धार्मिक शख्स और न ही किसी राजनीतिक दल को ये तय करना चाहिए कि लोग घर पर क्या खाएं. बीजेपी नेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि पार्टी पश्चिम बंगाल में खाने-पीने से जुड़ा कोई आदेश जारी नहीं करेगी.

राजनीतिक बहस तेज

ये विवाद बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी की उस आलोचना के कुछ महीनों बाद सामने आया है जिसमें दावा किया गया था कि वह राज्य में शाकाहार को बढ़ावा दे सकती है. बीजेपी नेताओं ने उन आरोपों का जवाब देने के लिए पहले मछली को बंगाली संस्कृति का हिस्सा बताया था.

विज्ञापन

पोस्टर विवाद में फंसी बीजेपी

इस बीच, एक अलग विवाद तब खड़ा हो गया जब सीएं सुवेंदु अधिकारी और दुर्गा पूजा आयोजकों की बैठक के लिए कोलकाता पुलिस के एक पोस्टर में कथित तौर पर देवी दुर्गा को 11 हाथों के साथ दिखाया गया. टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने इस गलती की आलोचना की, जबकि सामिक भट्टाचार्य ने विज्ञापन एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसे ठीक कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ