नई दिल्ली: ईडी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पात्रा चॉल जमीन घोटाले में कल 6 अगस्त को तलब किया है। पूछताछ के लिए वर्षा राऊत कल ईडी दफ्तर आ सकती हैं। वर्षा राउत के खाते में किए गए लेनदेन के सामने आने के बाद ईडी ने संजय राऊत की पत्नि वर्षा राऊत को पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस बुलाया है। ईडी वर्षा राऊत से दादर फ्लैट,और अलीबाग के प्लाट के डील के बारे में पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि ED ने गोरेगांव में पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं और उनकी पत्नी के संपत्ति से जुड़े वित्तीय लेनदेन के संबंध में संजय राउत को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था। फिलहाल संजय राउत आठ अगस्त तक ईडी की हिरासत में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ED का कहना है कि संजय राउत और उनके परिवार के अकाउंट में 1 करोड़ 6 लाख कैसे आए और विदेश दौरे पर कितना खर्च किया उसकी जांच कर रहे हैं। ईडी को रेड में कुछ कागज़ात मिले हैं, जिससे पता चलता है कि संजय राऊत को हर महीने में प्रवीण राऊत द्वारा एक निश्चित रकम दी जाती थी। साथ ही ईडी ने दावा किया है कि प्रवीण राऊत से मिले पैसे से अलीबाग में जमीन खरीदी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ