Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Video: देखते ही देखते ट्विन टावर की तरह मलबा में बदल गया चांदनी चौक पुल, देखिए वीडियो

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे स्थित चांदनी चौक पुराने पुल को ब्लास्ट (Chandni Chowk Bridge Demolition) कर गिरा दिया गया है। इस पुल की वजह से ट्रैफिक की समस्या पैदा होती थी। इसीलिए सरकार ने इसे गिराने का फैसला किया था। इस पुल को गिराने के लिए मुंबई स्थित कंपनी एडिफिस कंपनी को जिम्मा दिया […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Oct 3, 2022 12:30
Chandni Chowk Bridge Demolition

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे स्थित चांदनी चौक पुराने पुल को ब्लास्ट (Chandni Chowk Bridge Demolition) कर गिरा दिया गया है। इस पुल की वजह से ट्रैफिक की समस्या पैदा होती थी। इसीलिए सरकार ने इसे गिराने का फैसला किया था। इस पुल को गिराने के लिए मुंबई स्थित कंपनी एडिफिस कंपनी को जिम्मा दिया गया है, जिसने नोएडा में ट्विन टॉवर को भी गिराया था।

ये पुल आधी रात को धमाका कर गिराया गया। हालांकि, पुल पूरी तरह से नहीं गिरा। महज पांच सेकेंड के धमाके में पुल का केवल आधा हिस्सा ही गिर पाया है। लेकिन विस्फोट के बाद पोकलेन की मदद से पुल के बाकी हिस्सों को गिराया जा रहा है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें MP: मनचलों को सिखाया पुलिस ने सबक, मुर्गा बनाकर करवाई उठक-बैठक

बीती रात करीब 1 बजे चांदनी चौक पुल को उड़ा दिया गया। बता दें कि पुणे के चांदनी चौक पुल में 1300 छेद बनाकर विस्फोटक को भरा गया था।

 

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 02, 2022 08:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.