Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कल कैबिनेट विस्तार के आसार, जानें- किनके खाते में क्या आएगा ?

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कल यानी 5 अगस्त को कैबिनेट विस्तार संभव है। सूत्रों के मुताबिक शिंदे-बीजेपी गुट के 15 मंत्री शपथ ले सकते है। दरअसल शिंदे सरकार एक महीने का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। CM पद की शपथ लेने के साथ ही सरकार 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है और इनमें से […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Apr 20, 2024 23:41
Eknath Shinde, Devendra Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को किया फोन। (File Photo)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कल यानी 5 अगस्त को कैबिनेट विस्तार संभव है। सूत्रों के मुताबिक शिंदे-बीजेपी गुट के 15 मंत्री शपथ ले सकते है। दरअसल शिंदे सरकार एक महीने का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। CM पद की शपथ लेने के साथ ही सरकार 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है और इनमें से 100 से ज्यादा आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि उनकी सरकार अच्छा काम कर रही है और जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार के लिए शिंदे गुट ने फॉर्मूला तैयार कर लिया है। इस फॉर्मूला में इस बात की जिक्र है कि किस पार्टी को कितने मंत्री पद मिलेंगे। इस फॉर्मूले पर फैसला बीजेपी को करना है। मंत्रिमंडल में 35 सदस्य शामिल होंगे। इस तरह सरकार में शिंदे खेमा को 40 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी।

---विज्ञापन---

मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से 21 मंत्री कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं, जबकि शिंदे गुट को 12 मंत्री पद मिल सकता है। 2 मंत्री अन्य छोटे सहयोगी दलों को मिलेगा। आपको बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल के साथ-साथ विभागों के बंटवारे पर भी शिंदे गुट और बीजेपी के बीच बात बन गई है। बीजेपी गृह, वित्त और राजस्व जैसे बड़े विभाग अपने पास रख सकती है, जबकि शहरी विकास और पथ निर्माण विभाग शिवसेना के शिंदे गुट को दिया जा सकता है।

---विज्ञापन---

इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार ना किए जाने पर विपक्ष लगातार शिंदे पर तंज कस रहा है। एनसीपी और कांग्रेस कैबिनेट विस्तार न होने पर कई बार शिंदे सरकार पर निशाना साध चुकी है।

(Alprazolam)

First published on: Aug 04, 2022 08:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.