कौन है 20 मासूम बच्चों की मौत का जिम्मेदार जी. रंगनाथन? फार्मा उद्योग से विवादों तक की अनकही कहानी

G Ranganathan Arrest: जहरीले कफ सिरप से अब तक मध्यप्रदेश में करीब 20 बच्चों की मौत हो चुकी है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी चार से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है, जिसकी जांच चल रही है. 9 अक्टूबर को जांच एजेंसियों ने जी. रंगानाथन को पकड़ा है, पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनके बयान लिए जा रहे हैं. पूछताछ में कफ सिरप से बच्चों की मौत में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

G Ranganathan arrest, cough syrup deaths Madhya Pradesh, Coldrif syrup scandal सेकेंडरी कीवर्ड्स: Sresan Pharmaceuticals controversy, tainted cough syrup children deaths, pharma industry Tamil Nadu, ethylene glycol poisoning kids, Madhya Pradesh child deaths 2025

G. Ranganathan

विज्ञापन

G Ranganathan Arrest: तमिलनाडु के फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में चार दशकों से अधिक समय से सक्रिय जी. रंगनाथन को मध्यप्रदेश में कफ सिरप से अब तक 20 बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है. 73 वर्षीय रंगनाथन ने मद्रास मेडिकल कॉलेज से फार्मेसी में स्नातक किया हुआ है.

1980 के दशक में उन्होंने पहली बार ‘प्रोनिट’ नामक न्यूट्रिशनल सिरप से दवा बाजार में कदम रखा था. ये सिरप गर्भवती महिलाओं के लिए था और उस समय बड़े ही कम समय में चेन्नई के घर-घर में इस सिरप ने अपनी धाक जमा ली दी. प्रोनिट के बाद रंगनाथन ने धीरे-धीरे अपनी कंपनी को बड़ा किया. जानकारी के अनुसार 1990 में उन्होंने ‘स्रेसन फार्मास्यूटिकल्स’नामक कंपनी बनाई.

विज्ञापन

पूछताछ में कफ सिरप से बच्चों की मौत में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है

जानकारी के अनुसार जहरीले कफ सिरप से अब तक मध्यप्रदेश में करीब 20 बच्चों की मौत हो चुकी है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी चार से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है, जिसकी जांच चल रही है. 9 अक्टूबर को जांच एजेंसियों ने जी. रंगानाथन को पकड़ा है, पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनके बयान लिए जा रहे हैं. पूछताछ में कफ सिरप से बच्चों की मौत में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

रंगनाथन ने धीरे-धीरे लिक्विड नेजल प्रोडक्ट्स और अन्य दवाओं का विस्तार किया

प्रोनिट कफ सिरप के बाद रंगनाथन ने धीरे-धीरे लिक्विड नेजल प्रोडक्ट्स और अन्य दवाओं का विस्तार किया और चेन्नई और उसके आसपास कई छोटे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित किए. तमिलनाडु मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कंपनी सीगो लैब्स से जुड़ी रही और वह सहयोगी इवन हेल्थकेयर का संचालन संभालते थे.

कफ सिरप में विषैले रसायन मिले जिससे बच्चों की किडनी फेल हो गई

हाल ही में मध्य प्रदेश में 20 बच्चों की मौत के मामले में उनकी कंपनी की सिरप ‘कोल्डरिफ’ का नाम आने से उनकी साख को नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि कफ सिरप में विषैले रसायनों हैं, जिससे बच्चों की किडनी पर असर पड़ा और उनकी मौत हुई. बता दें मामला तुल पकड़ने के बाद रंगनाथन फरार थे, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है. सूत्रों के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी के बाद चेन्नई स्थिति उनके ऑफिस को खाली करा लिया गया है और कर्मचारी रातोंरात वहां से सामान उठा ले गए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ