हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, जानें किन अधिकारियों को मिली जांच की जिम्मेदारी?

BJP Minister Vijay Shah Controversy: मंत्री विजय शाह केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद SIT का गठन किया गया है। जांच की जिम्मेदारी सागर के IG प्रमोद वर्मा, DIG कल्याण चक्रवर्ती और डिंडौरी SP वाहिनी सिंह को दी गई है।

विज्ञापन
मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया से फिर माफी मांगी

BJP Minister Vijay Shah Controversy: कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंत्री ने रायकुंडा गांव में 12 मई को कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक नया आदेश दिया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया है। आपको बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने SIT बनाने के आदेश दिए थे। इस केस की जांच की जिम्मेदारी 3 अधिकारियों को दी गई है।

टीम में तीन अफसर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद SIT का गठन हुआ। इस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में एमपी कैडर के ऐसे तीन अफसरों को लिया गया है। अफसरों में सागर के IG प्रमोद वर्मा, DIG कल्याण चक्रवर्ती और डिंडौरी SP वाहिनी सिंह का नाम शामिल है। इनमें से दो राजस्थान के और एक आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। टीम का गठन करते हुए इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि इसमें शामिल अधिकारियों का सीधे तौर पर मध्य प्रदेश से कोई संबंध न हो। अब से इन तीनों IPS अधिकारियों के हाथ में मामले की पूरी जांच होगी। दरअसल, कोर्ट ने इस केस की जांच IPS अधिकारियों से कराने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें: ‘विजय शाह का कब होगा इस्तीफा?’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नेता प्रतिपक्ष ने पूछे सवाल

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

वन मंत्री विजय शाह ने सोफिया कुरैशी को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने कर्नल को आतंकवादियों की बहन कहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके बाद ही मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन हुए, जिसमें लोगों की काफी नाराजगी देखने को मिली। हालांकि, विजय शाह ने बाद में इसके लिए माफी भी मांगी। इस पर कोर्ट ने कहा था कि ‘बिना सोचे जो किया और अब माफी मांग रहे हैं, हमें आपकी माफी नहीं चाहिए। अब इस मामले से कानूनी तौर पर निपटा जाएगा।’

ये भी पढ़ें: ‘कोर्ट के आदेश का पालन हुआ, कांग्रेस सिद्धारमैया से इस्तीफा मांग ले’, मंत्री विजय शाह पर बोले CM मोहन यादव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola