'विजय शाह का कब होगा इस्तीफा?' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नेता प्रतिपक्ष ने पूछे सवाल

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई। इसे लेकर कांग्रेस नेता ने सवाल पूछे कि विजय शाह का कब इस्तीफा होगा?

Vijay Shah

विजय शाह और उमंग सिंघार

विज्ञापन

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सब कुछ कोर्ट करेगा तो सरकार क्या करेगी? सरकार को भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला सराहनीय है। भारतीय सेना के सम्मान के लिए सुप्रीम कोर्ट की पहल रही।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा कि कोर्ट जाग गया, लेकिन सरकार नहीं जगी। बीजेपी को लगता है कि ये योग्य कृत्य है, इसलिए सरकार ने अब तक इस्तीफा नहीं लिया। दिल्ली और मध्य प्रदेश की सरकार को लगता है कि ये कृत्य योग्य है। अगर भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानती है तो तुरंत इस्तीफा हो।

विज्ञापन

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि बीजेपी में इतना घमंड हो गया है कि न तो वो मीडिया को सुनना चाहती है और न ही सेना को। निश्चित तौर से सरकार को पता है कि मंत्री विजय शाह कहां हैं। आम व्यक्ति पर तुरंत केस दर्ज होता है। बीजेपी की मौन स्वीकृति है। ये देश और समाज के लिए शर्मनाक है। जब तक विजय शाह का इस्तीफा नहीं होता तब तक कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिया आदेश?

सुप्रीम कोर्ट ने सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान मामले में सुनवाई करते हुए एमपी सरकार में मंत्री विजय शाह को फटकार लगाई और आईपीएस अफसरों की एसआईटी बनाने का आदेश दिया। साथ ही अदालत ने विजय शाह की याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस भी जारी किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ