Double Murder: भाजपा के वरिष्ठ नेता और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से मर्डर, कमरे में मिले शव

Ujjain BJP Leader Husband Wife Murder: उज्जैन में भाजपा नेता और उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Madhya Pradesh Ujjain Double Murder

भाजपा नेता और उसकी पत्नी के शवों को लेने पहुंची एंबुलेस और मौके पर जुटे लोग।

Ujjain BJP Leader Husband Wife Murder: मध्य प्रदेश के उज्जैन में डबल मर्डर हुआ है। भाजपा नेता और उसकी पत्नी की हत्या हो गई है। घर में घुसकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

देवास रोड स्थित गांव पिपलोदा में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई की हत्या हुई है। उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने शक जताया है कि लूटपाट के चलते दोनों हत्याएं की गई हैं।

विज्ञापन

बदमाशों ने घर के CCTV भी तोड़ दिए

SP सचिन शर्मा ने बताया कि भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई के शव घर में ही एक कमरे में मिले। शव खून से सने थे और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। घर का सामान भी बिखरा मिला है। प्राथमिक जांच में घर में लगे CCTV कैमरे भी टूटे मिले।

विज्ञापन

SP सचिन ने बताया कि रामनिवा अपनी पत्नी के साथ गांव में पैतृक मकान में रहते थे। उनका बेटा देवास शहर में रहता है और बेटी की शादी हो चुकी है। वे रोज मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। आज नजर नहीं आए तो गांव में ही रहने वाला साला उनके घर पहुंचा तो मेन गेट खुला मिला।

विज्ञापन

वारदात अलसुबह अंजाम दी गई

रामनिवास के साले ने अंदर जाकर देखा तो उसकी बहन और जीजा के शव पड़े थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और FSL की टीमें मौके पर पहुंचीं तो जांच में लूटपाट, बदमाशों और हत्याओं का अंदेशा हुआ। वारदात सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अंजाम दी गई है।

रामनिवास के साले ने बताया कि उसके जीजा गल्ला व्यापारी थे और उनके पास करीब 300 बीघा जमीन है। वह गांव के सबसे अमीर व्यापारी थे। वे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और अभी भी भाजपा से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ