Ujjain: बस की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत, आष्टा-शुजालपुर हाईवे पर हुआ हादसा
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

उज्जैन: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा कालापील तहसील के अरनिया कला गांव के पास आष्टा-शुजालपुर हाईवे पर हुआ।
मिली सूचना के मुताबिक कार सवार दंपति शुजालपुर से आष्टा की ओर जा रहा था, वहीं बस सामने से पोलायकला से शुजालपुर की ओर आ रही थी। अरनिया कला के पास दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तिलावद चौकी पुलिस पहुंची, जिसके बाद बस में बैठे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गाया। इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि बस में बैठे सभी यात्रियों को ज्यादा को चोट नहीं आई है। कार में सवार मृत दंपती शुजालपुर के बताए जा रहे हैं, हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: