---विज्ञापन---

मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में भगदड़, एक महिला श्रद्धालु की मौत और पांच घायल

विपिन श्रीवास्तव, भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड के दंदरौआ धाम में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां बागेश्वर सरकार के लगाए गए कथा दरबार में अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई वहीं, पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन […]

---विज्ञापन---

विपिन श्रीवास्तव, भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड के दंदरौआ धाम में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां बागेश्वर सरकार के लगाए गए कथा दरबार में अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई वहीं, पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन को यहां भीड़ उमड़ी थी।

 

---विज्ञापन---

भगदड़ के दौरान महिला लोगों के पैरों तले कुचल गई। जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने अव्यवस्था का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है बताया जा रहा है कि दरबार में मिलन समारोह चल रहा था।

इस दौरान में हनुमान कथा का वचन किया जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मरने वाली महिला की पहचान मुरैना की रहने वाली कृष्ण बंसल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ दंदरौआ धाम आई थी। बताया जा रहा है कि कृष्ण बंसल का वजन अधिक था। अचानक भगदड़ हुई तो वह जमीन पर गिर पड़ी।

---विज्ञापन---

जिसके बाद भीड़ उनके ऊपर से निकल गई। भगदड़ के बाद लोग बदहवासी में इधर-उधर भागे। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह हालत काबू आए तो घायलों के बारे में पता चला। पुलिस व स्वयंसेवियों ने स्थिति को काबू किया। जिसके बाद अब मामले की जांच की जा रही है। जिससे आगे ऐसी घटना दोबारा नहीं हो।

First published on: Nov 15, 2022 06:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola