Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, सोनम ने 23 मई को लिखी थी, फिर बंद किया फोन

Raja Raghuvanshi Last Instagram Post: राजा रघुवंशी की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई है, जो खुद सोनम ने लिखी थी। पोस्ट लिखने के बाद फोन बंद कर दिया गया था। सोनम ने अश्लील पोस्ट लिखी थी, जिसे देखने के बाद राजा को उसके दोस्त ने फोन किया तो फोन बंद मिला, जिसके बारे में उसने राजा के परिजनों को बताया।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 12, 2025 11:26
Sonam Raghuvanshi , raja Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi Missing Case, Indore Couple,  Shillong, bangladesh, honeymoon, kidnapped, police investigation
सोनम और राजा रघुवंशी। (File Photo)

राजा रघुवंशी के इंस्टाग्राम अकाउंट से सोनम रघुवंशी ने एक पोस्ट लिखी थी, जो राजा की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट थी। यह पोस्ट 23 मई की दोपहर को 2:14 मिनट पर लिखी गई थी। इसके बाद राज को फोन बंद हो गया था। इससे पहले करीब डेढ़ बजे सोनम की अपनी सास उमा रघुवंशी से आखिरी बार बातचीत हुई थी। पोस्ट लिखने के बाद सोनम ने फोन बंद करके यह कहते हुए बैग में डाल दिया था कि वह नहीं चाहती थी कि उनके हनीमून मूमेंट कोई खराब करे। सोनम ने राजा के अकाउंट पर अश्लील पोस्ट लिखी थी, जिसे देखकर राजा के दोस्त ने फोन किया तो फोन बंद मिला। परिजनों ने भी फोन किया तो स्विच ऑफ मिला, जिसके बाद राजा के परिजन में टेंशन में आ गए तो उन्होंने सोनम का फोन मिलाया, लेकिन सोनम का फोन भी बंद मिला।

राजा के अकाउंट से लिखी गई आखिरी पोस्ट

शिलांग में की गई राजा की हत्या

बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या हो गई है। वे 21 मई को पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर गए थे, जहां 23 मई की शाम को 3 युवकों ने दाओ से वार करके राजा की हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया। राजा की हत्या कराने का आरोप उसकी पत्नी सोनम पर लगा है, जो राजा की हत्या के बाद गायब हो गई थी। 9 जून को गाजीपुर के एक ढाबे से पुलिस ने सोनम को बरामद किया तो राजा के हत्याकांड का खुलासा हुआ। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची और 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर करके राजा को हनीमून पर मरवा दिया। 2 जून को राजा की लाश खाई में मिली थी। सोनम ने ही राजा के मर्डर की पूरी साजिश रची और प्लानिंग की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Sonam Raghuvanshi से रिमांड में ये 10 सवाल पूछेगी पुलिस, राजा से तलाक ले लेती जान से मारा क्यों?

पांचों आरोपियों ने कबूला गुनाह

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं। आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी को सोनम ने राजा को मारने के लिए हायर किया था। पांचों आरोपियों को मेघालय पुलिस इंदौर की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अपने साथ शिलांग ले गई। पांचों आरोपी अब शिलांग पुलिस की कस्टडी में 8 दिन के रिमांड पर हैं। 8 दिन शिलांग पुलिस पांचों आरोपियों से पूछताछ करेगी। पांचों का आमना-सामना कराकर सवाल जवाब करेगी। शिलांग पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा चुकी है, लेकिन पांचों से मुंह से सच उगलवाना चाहती थे। पांचों आरोपी पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर चुके हैं। सोनम और राज एक दूसरे को हत्याकांड का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। सोनम और राज का हवाला कनेक्शन भी मिला है, जिसके तार सोनम के मौसेरे भाई जितेंद्र रघुवंशी से जुड़े हैं। सोनम 8 महीन से कारोबार कर रही थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:राजा रघुवंशी की आखिरी तस्वीर आई सामने, कामाख्या मंदिर में दर्शन के बाद खिंचवाई थी, माथे पर लगा टीका

First published on: Jun 12, 2025 11:09 AM

संबंधित खबरें