News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Indore Couple Case Update: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर की प्लानिंग सोनम ने की थी। उसकी प्लानिंग को अंजाम तक पहुंचाने में राज कुशवाहा और अन्य 3 तीनों ने मदद की। पांचों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है। हत्याकांड के मास्टरमाइंड राज और सोनम हैं। अन्य 3 आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हैं, जिन्हें राजा को मारने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। सोनम ने ही राजा को हनीमून पर शिलांग लाने से लेकर उसकी हत्या के बाद खुद के और आरोपियों के फरार होने की पूरी प्लानिंग की थी।
शिलांग पुलिस ने अब तक जितनी भी कड़ियों को जोड़ा है, वे सोनम के ही मास्टरमाइंड होने की ओर इशारा कर रही हैं, लेकिन सोनम ने आखिर राजा को क्यों मारा? शादी के बाद 10 दिन के अंदर उसने अपना सुहाग क्यों उजाड़ा? मेघालय पुलिस विभाग की SIT का ऐसे ही 20 से ज्यादा सवालों के जवाब सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा समेत पांचों आरोपियों से चाहिए। बीते दिन 8 दिन के रिमांड पर लेने के बाद मेघालय पुलिस की SIT ने सोनम और राज को आमने-सामने बिठाकर 4 घंटे पूछताछ की थी।
1. शादी के 10 दिन बाद ही पति राजा की हत्या क्यों की?
2. क्या प्रेम संबंध राजा की हत्या करने की वजह से या कोई और मामला है?
3. पति राजा की हत्या करने के लिए मेघालय और शिलांग ही क्यों चुना?
4. हत्या करने के लिए हथियार कहां से खरीदा? क्या सबूत मिटाए थे?
5. मर्डर की पूरी प्लानिंग किसने रची और राज की उसमें क्या भूमिका?
6. हत्याकांड में आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी ने क्या भूमिका निभाई?
7. 17 दिन कहां रही? मां और भाई को कॉन्टैक्ट क्यों नहीं किया?
8. अचानक गाजीपुर आकर भाई को फोन क्यों किया? सरेंडर का असली सच क्या?
9. राज कुशवाहा से प्यार करती थी तो राजा से शादी क्यों की थी?
10. क्या मां-बाप को राज कुशवाहा से प्रेम संबंधों के बारे में पता था?
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।