Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

रायसेन में दर्दनाक सड़क हादसा; बेटे की शादी कर लौट रहे परिवार की गाड़ी खाई में गिरी, 6 की मौत, 3 घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बेटे की शादी कर घर लौट रहे परिवार की गाड़ी 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। एक पल में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Apr 21, 2025 14:12
Raisen Road Accident News

अनिल सक्सेना, रायसेन

मध्य प्रदेश के रायसेन में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा भोपाल-जबलपुर हाइवे के बम्होरी गांव में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही बम्होरी गांव के लोगों ने मृतकों को गाड़ी से निकाल दिया था। साथ ही एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।

---विज्ञापन---

बेटे की शादी कर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे के शिकार ये सभी लोग इंदौर के रहने वाले हैं। इंदौर का यह पूरा परिवार बिहार के पटना से अपने बेटे की शादी कर लौट रहा था। लेकिन भोपाल-जबलपुर हाइवे के बम्होरी गांव में सुबह 6 से 7 के बीच वे हादसे का शिकार हो गए और 10 फीट गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूल्हा और दुल्हन सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी के ड्राइवर को नींद आ गई थी। इसी दौरान ड्राइवर ने झपकी ली और तेज रफ्तार में गाड़ी 10 फीट गहरी खाई में गिर गई।

दूल्हा-दुल्हन समेत 3 घायल

बम्होरी गांव के लोगों ने सुल्तानपुर पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। इसके अलावा जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, उससे पहले ही ग्रामीणों ने मृतकों को खाई से बाहर निकाल लिया और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां घायलों की हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से भोपाल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: MP में इंदौर से लेकर सागर तक 6 शहरों में दौड़ेंगी E-Bus; करोड़ों लोगों को होगा फायदा

हदासे पर क्या बोले कलेक्टर?

घटनास्थल पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं। इस हादसे में कलेक्टर ने कहा कि हम मृतकों को इंदौर भेज रहे हैं। कार में दूल्हा दीपक चोपड़ा और दुल्हन संगीता चोपड़ा भी सवार थे। दूल्हा-दुल्हन समेत एक रवि खोलवाल नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतकों में दूल्हे का भाई नरेंद्र चोपड़ा, पिता रवि, ड्राइवर सौरभ शर्मा, घायल रवि खोलवाल की पत्नी सरिता और 2 साल की बेटी तस्वी उर्फ चीनू शामिल हैं।

First published on: Apr 21, 2025 02:12 PM

संबंधित खबरें