Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करेगी राहुल गांधी की Team 50, जानिए क्या है मास्टर प्लान

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए कांग्रेस गुजरात की तर्ज पर अब यहां भी संगठन सृजन अभियान शुरू करने जा रही है, जिसकी शुरुआत राहुल गांधी करने वाले हैं।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: May 29, 2025 15:52
Rahul Gandhi Team 50

मध्य प्रदेश में लगातार हार के बाद कमजोर होती कांग्रेस को फिर से जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, कांग्रेस गुजरात की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी संगठन सृजन अभियान शुरू करने जा रही है। राज्य में अभियान की लॉन्चिंग खुद राहुल गांधी करने वाले हैं। इसके लिए 10 साल बाद राहुल गांधी मध्य प्रदेश के कांग्रेस कार्यालय पर जाएंगे। राहुल गांधी 3 जून को भोपाल जाएंगे, जहां वह संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान मौके पर राहुल गांधी की टीम 50 भी मौजूद रहेगी।

राहुल गांधी की टीम 50

मालूम हो कि राहुल गांधी की टीम 50 में 50 ऑब्जर्वर हैं, जिसमें असम से लेकर आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, यूपी समेत देश के अलग-अलग राज्यों के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है। राहुल गांधी इनके साथ पीसीसी में बैठक करेंगे। साथ ही जिलों की जिम्मेदारी भी हर एक ऑब्जर्वर को दी जाएगी, जिन्हें जिला अध्यक्ष चुनने का अधिकार होगा। ये टीम मध्य प्रदेश में जमीनी स्तर पर कांग्रेस की हकीकत जानेगी। ऐसे नेता कार्यकर्ताओं को चुनेगी और बातचीत करेगी, जो लोगों के बीच सक्रिय हैं। साथ ही ऐसे नेताओं पर भी नजर रखेगी, जो निष्क्रिय होकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

---विज्ञापन---

कैसे मजबूत होगी कांग्रेस

ये 50 ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट पीसीसी को नहीं बल्कि दिल्ली आलाकमान को सौंपेंगे। वहीं 50 ऑब्जर्वर को कोऑर्डिनेटर करने के लिए को-ऑब्जर्वर के तौर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के 4 नेताओं को चुना जाएगा, जिन्हें राहुल गांधी पीसीसी में फीडबैक लेकर नाम तय करेंगे, जो जिले में ऑब्जर्वर और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बैठाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप और एश्वर्या की तलाक को लेकर कोर्ट में पेशी, मांगा 4 हफ्ते का समय

बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद अधिवेशन के बाद कांग्रेस ने गुजरात में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत हर जिले में एक ऑब्जर्वर भेजकर संगठन की रिपोर्ट तैयार कराई गई। मध्य प्रदेश दूसरा राज्य है जहां ये अभियान शुरू होने जा रहा है।

First published on: May 29, 2025 03:52 PM

संबंधित खबरें