MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी मध्यप्रदेश, इस कार्यक्रम में होने वाली हैं शामिल

भोपाल: मध्यप्रदेश में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत कर प्रदेश में आने का निमंत्रण दिया है, जिसे द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है।सीएम शिवराज का निमंत्रण किया स्वीकारसीएम शिवराज ने कहा कि हमारा सौभाग्य है […]

---विज्ञापन---

भोपाल: मध्यप्रदेश में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत कर प्रदेश में आने का निमंत्रण दिया है, जिसे द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है।

सीएम शिवराज का निमंत्रण किया स्वीकार

सीएम शिवराज ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार किया है। उनका मध्यप्रदेश में प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी। संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का उद्बोधन सुनेगा। प्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत है।

 

 

पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

बता दें कि आदिवासी वर्ग को साधने के लिए बीजेपी लगातार बड़े कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शहडोल कार्यक्रम में निमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। पिछले डेढ़ साल में बीजेपी प्रदेश में आदिवासी वोटरों को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के जबलपुर, भोपाल में बड़े कार्यक्रम आयोजित करवा चुकी है।

First published on: Nov 13, 2022 05:14 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें