Pratyaksh Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Pichhore Assembly Elections Result 2023 LIVE Updates: मध्य प्रदेश में ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले की चर्चित सीट पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी 21882 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 121228 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अरविन्द सिंह लोधी को 99346 वोट मिले। प्रदेश के लोगों की निगाहें ग्वालियर संभाग के शिवपुरी जिले की चर्चित सीट पिछोर विधानसभा सीट पर टिकी थीं। भाजपा ने यहां से प्रीतम लोधी को टिकट दिया, जबकि कांग्रेस ने शेखर चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने अरविंद सिंह लोधी को मैदान में उतारा। बता दें इस सीट पर कांग्रेस के केपी सिंह मौजूदा विधायक हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें शिवपुरी सीट से टिकट दिया। इसके पीछे का गणित यह है कि केपी सिंह पिछले 30 साल से लगातार चुनाव जीत रहे हैं और कांग्रेस, भाजपा के गढ़ शिवपुरी में सेंध लगाने का प्रयास कर रही है।
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के.पी. सिंह 91,463 वोटों के साथ विजयी रहे थे, वहीं दूसरे स्थान पर बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम लोधी रहे, उनको 88, 788 वोट मिले थे। उन्हें 2,675 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 2013 के विधानसभा चुनाव में भी के. पी. सिंह ने ही जीत हासिल की थी, उस दौरान भी उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम लोधी को 7113 वोटों से हराया था।
पिछोर विधानसभा सीट पर 17 नवंबर को 85.42 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं 2018 में वोट प्रतिशत की बात करें तो इस सीट पर 85.32 फीसदी वोटिंग हुई थी, यहां मतदाताओं की कुल संख्या 2 लाख 68 हजार 482 है। इनमें पुरुष मतदाता 1 लाख 40 हजार 982 हैं, जबकि महिला मतदाता 1 लाख 27 हजार 497 हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।