उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालुओं के घायल होने की आशंका

साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिसकी वजह से भीड़ के बीच अफरा-तफरी भी मच गई. बताया जा रहा है कि कई महिला श्रद्धालु भीड़ में बेहोश हो गईं.

Ujjain Stampede.jpg

Photo: X (@PayallSingh13 and @pratik_khare_)

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर देशभर के धार्मिक स्थलों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. इस बीच कई जगह से भगदड़ की खबरें भी सामने आ रही है. सोमवार की सुबह बिहार के लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इस हादसे के कुछ देर बाद ही मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर नाथ चंदेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति के बाद लोगों के घायल होने की खबर है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: FASTag डेटा पर ED की नजर, टोल प्लाजा से संदिग्ध वाहनों की निगरानी होगी आसान

विज्ञापन

वर्ष में एक ही बार खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिसकी वजह से भीड़ के बीच अफरा-तफरी भी मच गई. बताया जा रहा है कि कई महिला श्रद्धालु भीड़ में बेहोश हो गईं और कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. हरसिद्धि मंदिर के सामने बने बैरिकेडिंग क्षेत्र में अचानक भीड़ बढ़ने की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि मंदिर प्रशासन ने भगदड़ के दावे से इनकार किया है और लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: भगदड़ हो जाए तो कैसे बचाएं अपनी जान? भीड़भाड़ वाली जगह जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें, कुचले जाने का खतरा सबसे ज्यादा

विज्ञापन

कई श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

उज्जैन के SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि जी मिचलाने की शिकायत के बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती एक श्रद्धालु की मां मीनू ने एएनआई को बताया, ‘यह घटना हरसिद्धि चौराहे पर हुई. जब वह नाथ चंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तो वह बैरिकेड के नीचे दब गए. वहां भगदड़ मच गई थी, किसी ने उनकी मदद नहीं की. सिर्फ एक व्यक्ति उन्हें यहां लेकर आया. महिला ने दावा किया कि 30-35 लोगों को चोट आई होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ