हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का फतवा, 'बदला जरूर लिया जाएगा...'

पहलगाम में बेगुनाह लोगों पर हमला करने के मामले में भोपाल से ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने एक फतवा जारी किया है। जिसमें पाकिस्तान को चुनौती भी दी गई है। साथ ही कहा गया कि इस हमले के बाद हिंदुस्तानियों में इन्तेकाम लेने का गुस्सा है।

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack 2025: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की हर कोई मजम्मत कर रहा है। आतंकियों की नापाक साजिश को लेकर हाल ही में भोपाल से ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने एक फतवा जारी किया है। यह फतवा पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया कि पाकिस्तान से सभी ताल्लुक खत्म करना चाहिए और पाकिस्तान का मुकम्मल बॉयकॉट करना चाहिए। साथ ही यह भी यह भी कहा गया कि आतंकवाद का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है।

फतवा में क्या लिखा?

कुरान में लिखा है कि जिस ने किसी का नाहक कत्ल किया या जमीन में फसाद फैलाया तो उसने पूरी इंसानियत का कत्ल किया। फतवा में लिखा गया कि ‘बिस्मिल्लाहि रहमानिरहीम, कल कश्मीर में जो दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा पेश आया, यकीनन उससे दिल दुखा हुआ है। तमाम हिंदुस्तानी भाइयों के अंदर गुस्सा है, गम है और इन्तेकाम लेने का जज्बा है। पहलगाम में जिस तरीके से आतंकवादियों ने मुल्क हिंदुस्तान की फिजा को खराब किया वह निंदनीय है। ऑल इंडिया उलमा बोर्ड इसकी सख्त अल्फाज में मजम्मत करता है और पाकिस्तान और आतंकी संगठनों को चेतावनी देता है कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा।’

ये भी पढ़ें: सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को भारत का लेटर, 5 पॉइंट में जानें खत में मंत्री ने क्या लिखा?

विज्ञापन

फतवे में आगे लिखा गया कि ‘ऑल इंडिया उलमा बोर्ड भारत सरकार से अपील करता है कि पाकिस्तान से सभी ताल्लुक खत्म करना चाहिए और पाकिस्तान का मुकम्मल बॉयकॉट करना चाहिए। हिंदुस्तान हमारा वतन अजीज है। हमारे मुल्क को कमजोर करने की, मुल्क में अशांति फैलाने की और ऐसे कायराना हमले करने की जो भी कोशिश करेगा हम सभी हिंदुस्तानी उसको मुंह तोड़ जवाब देंगे। मैं दुनिया के तमाम लोगों से और खासतौर से हिंदुस्तान की आवाम से या अपील करता हूं कि हम सब पहलगाम के शहीदों के साथ हैं और पाकिस्तान का हर तरीके से बॉयकॉट करते हैं। आतंकवादी जहां भी नजर आएं, उनको फौरन खत्म कर दिया जाए, ताकि मासूम और बेगुनाह लोगों की जान बच सके। आतंकवाद का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं’

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद इस देश ने की भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश, फारसी कवि का किया जिक्र

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola