इंदौर में नीट स्टूडेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, मोबाइल पर बात करते हुए ऊपर गई थी, पुलिस ने दर्ज किया केस

इंदौर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की चौथी मंजिल से रहस्यमय परिस्थितियों में नीचे गिरने के कारण मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पढ़ें इंदौर से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

mp neet student dies
विज्ञापन

इंदौर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की चौथी मंजिल से रहस्यमय परिस्थितियों में नीचे गिरने के कारण मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम अवंतिका पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य(21) है. अवंतिका यहां न्यू बर्ग कॉलोनी स्थित एक निजी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर किराए का फ्लैट लेकर अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी. गुरुवार रात करीब 11:30 बजे अवंतिका मोबाइल पर किसी से बात करते हुए अपने फ्लैट की बालकनी में टहल रही थी. इसके बाद वह बात करते-करते ही सीढ़ियों से ऊपर चौथी मंजिल पर चली गई.

विज्ञापन

चौथी मंजिल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद अवंतिका अचानक संदिग्धपरिस्थितियों में सीधे नीचे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरी. भारी आवाज और चीख सुनकर बिल्डिंग के अन्य रहवासी तुरंत फ्लैटों से बाहर दौड़े और नीचे लहूलुहान हालत में पड़ी अवंतिका को देखकर उसके परिजनों को सूचित किया.

घटना के वक्त मृतका के पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य भी फ्लैट के भीतर ही मौजूद थे. वे धार जिले के रहने वाले हैं और इन दिनों एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग के सिलसिले में इंदौर आए हुए थे. परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अवंतिका को जूपिटर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया.

अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझते हुए शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे अवंतिका ने अंतिम सांस ली. पिता ने पुलिस को बताया कि अवंतिका किन परिस्थितियों में ऊपर से गिरी और उस समय मोबाइल पर किससे बात कर रही थी, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. वहीं, मृतिका नीट की तैयारी कर रही थी उसके कारण वह डिप्रेशन में भी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं.

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह केवल एक पैर फिसलने का हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य मानसिक तनाव या कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले की तह तक पहुंचने के लिए मृतका के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ घटनास्थल के हालातों की बारीकी से तफ्तीश कर रही है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ