MP Weather Update: मध्य प्रदेश में जारी है बेमौसम बारिश का दौर, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam, Weather Alert, Weather Forecast, Weather Report, Weather Update, Heat Wave, Delhi NCR Temperature, North India Weather, Today temperature, Today Weather Update, weather today

विज्ञापन

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज फिर बेमौसम बारिश और आंधी का दौर जारी रहा। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। जबकि कई जिलों में धूलभरी आंधी चली। मौसम विभाग ने अभी आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है।

इन जिलों में हुई बारिश

आज दोपहर के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ और भिंड़, उमरिया, बड़वानी और छतरपुर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। जबकि यहां धूल भरी तेज आंधी भी चली। बेमौसम बारिश से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। जिससे गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन

ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। क्योंकि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिससे बारिश और ओले गिरने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले दो दिन तक तो मौसम ऐसा ही रहेगा। मानसून 20 जून या इसके बाद ही मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा।

नौतपा में नहीं पड़ी गर्मी

इस बार नौतपा में प्रदेश में गर्मी नहीं पड़ी। क्योंकि नौतपा के बाद शनिवार को भी प्रदेश में तेज गर्मी नहीं रही। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि खजुराहो का तापमान 42 डिग्री तक चला गया। लेकिन जैसे ही शाम में बारिश का दौर शुरू हुआ तो तापमान में गिरावट हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ