MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मौसम का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में चार प्रणालियों के चलते बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आखिरी दिनों में कोहरे, बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के कई जिलों में चेतावनी का अलर्ट है। गुरुवार को टीकमगढ़ और छतरपुर समेत कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं, आज राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत पांच संभागों में बारिश और ओला की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, विदिशा, सीहोर, छतरपुर, राजगढ़ और रतलाम में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 28 दिसंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते की संभावना जताई गई है।
पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी
प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में छतरपुर के नौगांव शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 11 डिग्री दर्ज किया गया। नरसिंहपुर में 11.2 डिग्री, ग्वालियर में 11.9 डिग्री, मंडला में 12 डिग्री और कल्याणपुर में 12.1 डिग्री दर्ज हुआ। बीते चौबीस घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, देवास, सीहोर, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, भिंड और मुरैना में हल्का कोहरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Ujjain Mahakal: दर्शन के नाम पर पैसे लेने वालों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, हटाए गए मंदिर प्रशासक
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines