MP Train Accident: शहडोल के सिंहपुर में ट्रेन हादसा, दो मालगाड़ियों की टक्कर के बाद लगी आग

Shahdol, MP train Accident, trains collided, Singhpur railway station

MP Train Accident: शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रेन के इंजन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी का लोकोपायलट गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो अन्य रेलकर्मियों के इंजन में फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हादसे की सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बिलासपुर-कटनी रूट की सभी ट्रेनें प्रभावित बताई जा रही हैं। दोनों मालगाड़ियों की टक्कर के बाद GM, DRM, ब्रांच ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1648533845464207361

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना के बाद मेडिकल वेन, क्रेन और रेस्क्यू टीम को भी मौके पर पहुंची। बता दें मालगाड़ी कटनी तरफ से बिलासपुर आ रही थी। बताया जा रहा है कि सिग्नल के ओवरशूट होने के कारण दोनों मालगाड़ियों की टक्कर हो गई।

विज्ञापन

हादसे में लोको पायलट, गार्ड समेत 5 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल रेलवे प्रशासन द्वारा रेसक्यू जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ