News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
MP Politics: मप्र में खराब सड़कों का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सीधी की एक गर्भवती महिला लीला साहू ने कीचड़ भरे कच्चे रास्ते पर खड़े होकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें महिला ने सांसद राजेश मिश्रा को सड़क बनवाने का वादा याद दिलाया। साथ ही कुछ अनहोनी होनी पर सांसद को जिम्मेदार बताया। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। इस पर सांसद ने विवादित बयान देते हुए महिला की डिलेवरी डेट पूछ ली। सांसद ने कहा कि डिलेवरी डेट बताओ उठवा लेंगे। मामला यहीं नहीं थमा। इसमें प्रदेश के PWD मंत्री राकेश सिंह ने भी एंट्री कर दी। मंत्री ने कहा कि कोई भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा तो क्या सड़क बन जाएगी? अब मंत्री जो को कौन बताए कि ये महिला कोई भी नहीं है। यह महिला प्रदेश की एक मतदाता है। जिसने मंत्री जी को मंत्री बनाया है।
आप मध्य प्रदेश के “सीधी” से सांसद हैं राजेश मिश्रा जी और आपका काम है जनता की समस्याओं को सुनना अगर नहीं सुन सकते हैं तो अपनी संसदीय से इस्तीफा दे दो
आपके बिना मतलब का ज्ञान सुनने के लिए जनता ने आपको वोट नहीं दिया है
---विज्ञापन---सड़क नहीं बनवाएंगे.. ज्ञान पूरा देंगे..#leelasahu #sidhi pic.twitter.com/VYtReToyod
— Anuj Bajpai (UP वाले) (@AnujBajpai_) July 11, 2025
---विज्ञापन---
मप्र सरकार में PWD मंत्री राकेश सिंह का जन्म 4 जून 1962 में हुआ था। इन्होंने जबलपुर के ही विज्ञान में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। जबलपुर के रहने वाले सिंह ने स्नातक तक शिक्षा ली है। मंत्री सिंह की दो बेटियां भी हैं।
मंत्री राकेश सिंह कई पदों पर जिम्मेदारी निभाने के बाद साल 2004 में जबलपुर से सांसद बने। मोदी लहर में साल 2014 में तीसरी बार सांसद चुने गए। इसके साथ वह कई पदों पर भी रहे। मप्र में साल 2018 से फरवरी 2020 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2019 में भी उन्होंने सांसदी का चुनाव जीता। 2023 में वह विधायक चुनकर प्रदेश राजनीति में आ गए। दिसम्बर 2023 को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
MP : सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीला साहू ने सांसद से पूछा क्या हुआ सड़क वादे का#LeelaSahu | #MadhyaPradesh | Madhya Pradesh | Leela Sahu pic.twitter.com/kGCAiZjrzk
— Suresh Upadhyay (@AnnuUpadhyay40) December 4, 2024
---विज्ञापन---
राजेश मिश्रा का जन्म 20 दिसंबर 1957 को सीधी में हुआ था। पहले राजेश बीजेपी में ही थे, लेकिन साल 2008 में बसपा के टिकट पर राजेश मिश्रा ने पहली बार प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ा था। बाद में वे भाजपा में वापस आ गए और भाजपा के जिला अध्यक्ष बनाए गए। 2024 के आम चुनाव में वे बीजेपी के टिकट पर सीधी से सांसद बने।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।