'मैं विधायक का मौसा हूं...' अपने फर्जी रिश्तेदार का कारनामा सुन चौक गए MLA

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक जालसाज व्यक्ति ने खुद को विधायक मौसा बताकर एक हलवाई से 1 लाख 10 हजार रुपये ठगे। जब पीड़ित अपनी शिकायत लेकर विधायक के पास पहुंचा तो अपने फर्जी रिश्तेदार का कारनामा सुनकर विधायक भी चौंक गए। पढ़ें शहडोल से अजयारविंद नामदेव की रिपोर्ट…

Shahdol News (2)

शहडोल से ठगी का चौंकाने वाला मामला (News24)

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से जालसाजी का एक अजब-गजब हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक धोखेबाज व्यक्ति ने खुद को विधायक शरद कोल का मौसा बताकर एक व्यक्ति से 1 लाख 10 हजार रुपये की ठगी की है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी की, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित अपनी शिकायत लेकर विधायक शरद कोल के पास ही पहुंच गया। यहां सच्चाई जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी।

विज्ञापन

 हलवाई को लगाया 1.10 लाख का चूना

यह मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति ने खुद को क्षेत्र के विधायक शरद कोल का मौसा बताया और क्षेत्र के निवासी प्रमोद कुमार हलवाई को 1 लाख 10 हजार रुपये का चूना लगाया है। आरोपी ने हलवाई से कहा कि वह उसे बेहद सस्ते में आदिवासी जमीन दिला सकता है। हलवाई का आरोप है कि ठग ने उस विश्वास में लिया और उससे 1.10 लाख रुपये मांगे। हलवाई ने विश्वास करके उसे पैसे दे दिए। इसके बाद धीरे-धीरे जमीन की बात ठंडी पड़ने लगी और आरोपी द्वारा बहानेबाजी शुरू हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

आखिर क्यों चौंक गए विधायक?

इसके बाद हलवाई को गड़बड़ी का शक हुआ है। पहले हलवाई ने आरोपी के खिलाफ हलवाई शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़ित हलवाई अपनी शिकायत लेकर सीधे विधायक शरद कोल के दरबार में पहुंच गया। विधायक को जैसे ही ये पता चला कि कोई व्यक्ति उनका रिश्तेदार बनकर लोगों के साथ ठगी कर रहा है, तो वह भी चौंक गए। विधायक शरद कोल ने कहा कि ‘मेरा उस व्यक्ति से कोई रिश्ता और पहचान नहीं है। मैं खुद ये सुनकर हैरान हूं। विधायक शरद कोल ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्यौहारी थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच और आरोपी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ