'जब तक सड़कें तब तक रहेंगे गड्ढे', एमपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री का अजोबोगरीब बयान

Rakesh Singh pothole statement: मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बारिश में सड़कों की खस्ताहाल पर हैरानीभरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़कें रहेंगी तब तक गड्ढे रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है, जहां बारिश के अंदर गड्ढे नहीं होते हैं।

Rakesh Singh pothole statement

मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह (Pic Credit-Social Media X)

PWD Minister potholes remark: मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रदेश की टूटी सड़कों को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जब तक सड़कें रहेंगी तब तक गड्ढे होते रहेंगे। दुनिया में ऐसी कोई सड़क नहीं है कि जिसमें गड्ढा होता ही नहीं है, ऐसी तकनीक अब तक पीडब्ल्यूडी के ध्यान में नहीं आई है। देशभर में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां पर बारिश के समय सड़कों पर गड्ढे नहीं होते हैं।

मंत्री ने आगे कहा कि जो राज्य तकनीक की दृष्टि से सबसे बेहतर माने जाते हैं क्या वहां पर गड्ढे नहीं है। हम चुनौतियों का सामना करते हुए जनता के लिए दिन-रात काम करते हैं। देश में कोई ऐसा राज्य नहीं है, जहां पर बारिश के अंदर गड्ढे नहीं होते हैं।

इसलिए होते हैं गड्ढे

उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि गड्ढे नहीं होने चाहिए। सड़कों की क्वालिटी ऐसी होनी चाहिए गड्ढे नहीं हो। मंत्री ने कहा कि सड़कों पर भारी बारिश और हैवी ट्रैफिक के कारण भी गड्ढे होते हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि हमेशा क्वालिटी अच्छी होती है।

मंत्री ने कहा कि हम बेहतर सड़कों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अब बिटुमिन कोयला स्थानीय स्तर पर खरीदने की बजाय सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों से ही खरीदा जाएगा। राकेश सिंह ने आगे कहा कि भोपाल के ऐशबाग पुल में 90 डिग्री नहीं बल्कि 119 डिग्री का मोड़ है। इस मामले में सुरक्षा मानकों की पालना नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रदेश में निर्माणाधीन पुलों की रिपोर्ट मंगवा रहे हैं। ताकि अगर कोई समस्या आती है तो उसका समाधान किया जा सके।

जानें कौन हैं राकेश सिंह?

राकेश सिंह मध्यप्रदेश के जबलपुर से 2004 से लेकर 2023 तक लगातार 4 बार सांसद रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनको जबलपुर पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया। जहां पर उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद उन्हें मोहन यादव की अगुवाई वाली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री बनाया गया। मोहन यादव मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे 2018 से 2020 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ