MP News: थाने से कार ले उड़े चोर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आंख से काजल चुराने का एक सनसनीखेज मामला जिले ब्यौहारी थाने से प्रकाश में आया है। यहां थाने में NDPS मामले में जप्त कार को चोर ले उड़े। हालांकि, चोरी के कुछ देर बाद ब्यौहारी पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर कार को भी जब्त कर लिया है।
लोगों की सुरक्षा के लिए थाना बनाए जाते हैं लेकिन जिले के ब्यौहारी में थाने भी सुरक्षित नहीं। यहां कार की भी चोरी हो जाती है और किसी को खबर नहीं होती। रहस्यमयी तरीके से कार चोरी होने की घटना के बारे में जब पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सुबह-सुबह अधिकरियों की एक बैठक लेकर नशे के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में शहडोलल जिले की ब्यौहारी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नशे का कारोबार करने वाले ब्यौहारी निवासी संकर्षण कोरी नामक युवक के पास से कार क्रमांक MP-17-B-7120 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं परिवहन करते पकड़ा था। उसके खिलाफ NDPS के तहत मामला दर्ज कर कार जप्ती की कार्यवाही की थी।
सुबह लगभग 5 बजे ब्यौहारी थाने से जप्त कार चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बली सिंह की शिकायत पर ब्यौहारी पुलिस ने ब्यौहारी निवासी इजराइल खान उर्फ राजा के खिलाफ थाने से कार चोरी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई थी।
कार चोरी होने की सूचना के बाद पुलिस ने चोरी हुई कार का पीछा किया। इस दौरान कार लेकर भाग रहा चोर शहडोल-रीवा मार्ग स्थित खाम डांडा हंस लाल कुशवाह के घर के समीप कार पलट गई। इस दौरान पीछा कर रही पुलिस ने एक बार फिर कार जप्त कर चोर को पकड लिया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: