'बेटियां तो बहुत बचा लीं, अब बेटों को बचाओ', राजा रघुवंशी मामले में आया नया मोड़

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर में जहां पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इंदौर के लोग भी राजा रघुवंशी के लिए लगातार न्याय मांग रहे हैं। पढ़ें इंदौर से हेमंत शर्मा की रिपोर्ट…

Raja Raghuvanshi Murder Case (1)

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला (News24 GFX)

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। जहां एक तरफ पुलिस मामले की जांच कर इस हत्याकांड की साजिश की परतें खोल रही है। वहीं, दूसरी तरफ इंदौर के लोग भी राजा रघुवंशी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतर गए हैं। इस समय सोशल मीडिया पर राजा रघुवंशी को न्याय दिलाने वाला पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में ‘बेटियां तो बहुत बचा लीं, अब बेटों को बचाओ’ लिखा हुआ है।

‘अब बेटों को बचाओ…’

राजा रघुवंशी के लिए न्याय मांगने वाला ये पोस्टर इंदौर के MIG थाने के सामने लगाया गया है। इस पोस्टर में राजा रघुवंशी को लेकर पूरे शहर के लिए भावनात्मक संदेश लिखा गया है। इस पोस्टर में पीड़ित राजा रघुवंशी, आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की तस्वीर लगी हुई है। साथ ही इसमें लिखा गया है कि ‘बेटियां तो बहुत बचा लीं, अब बेटों को बचाओ।’ इसके अलावा पोस्टर पर ‘बेवफा बीवी की खौफनाक साजिश’ भी लिखा हुआ है। साथ ही यह भी लिखा है कि राजा रघुवंशी के लिए न्याय की आवाज तेज की जाए।

राजा को न्याय दिलाने की अपील

MIG थाने के सामने ये पोस्टर किसने लगाया है, इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस पोस्टर पर लिखे संदेश से ये साफ है कि इसे किसी संगठन या व्यक्ति ने राजा रघुवंशी को न्याय दिलाने की अपील के तौर पर लगाया है। इससे ये साफ है कि अब यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि समाज में पुरुषों की सुरक्षा से जुड़ी बहस का विषय भी बन गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश समेत पूरा देश राजा रघुवंशी के लिए न्याय मांग रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ