Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

Video: ‘मैं बुआ नहीं, मेरा नाम यशोधरा राजे सिंधिया है’, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों पर भड़की खेल मंत्री 

विपिन श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों को बीजेपी ज्वाइन किए वैसे तो करीब ढाई साल हो गए हैं। लेकिन बीजेपी में अपने-पराए की तस्वीर आए दिन सामने आ ही जाती है। इसी कड़ी में रविवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ और मध्यप्रदेश सरकार खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के स्वागत के […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Dec 18, 2022 18:02
बुआ कहने पर भड़की एमपी की खेल मंत्री

विपिन श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों को बीजेपी ज्वाइन किए वैसे तो करीब ढाई साल हो गए हैं। लेकिन बीजेपी में अपने-पराए की तस्वीर आए दिन सामने आ ही जाती है। इसी कड़ी में रविवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ और मध्यप्रदेश सरकार खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के स्वागत के लिए ग्वालियर एयरपोर्ट पर बीजेपी के कार्यकर्ता के तौर पर सिंधिया समर्थक पहुंचे थे।

लेकिन यशोधरा राजे ने उनसे पूछ लिया कि “पुराने लोग दिख नहीं रहे, हमारे बीजेपी वाले पुराने लोग कहां हैं ?”। इस पर सिंधिया समर्थकों ने हंसते हुए कहा कि “अब हम भी तो आपके ही हो गए हैं”इसी बीच एक महिला कार्यकर्ता ने उन्हें बुआ कह दिया। बस फिर क्या था खेल मंत्री का पारा बढ़ गया। कार्यकर्ता पर भड़कते हुए वह बोलीं, मैं बुआ नहीं, मेरा नाम यशोधरा राजे सिंधिया है’।

---विज्ञापन---

जानें यशोधरा राजे सिंधिया को

यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से विधायक हैं। बता दें कि यशोधरा राजे सिंधिया पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने ग्वालियर से ही इंटर तक की पढ़ाई की है। यशोधरा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव के बीच संपत्ति को लेकर विवाद भी मीडिया में चर्चित रहा था।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 18, 2022 04:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.