---विज्ञापन---

शिवराज सरकार विकास पर्व में देगी करोड़ों की सौगात, मुख्यमंत्री इन जिलों से करेंगे शुरुआत

MP News: शिवराज सरकार 16 जुलाई से मध्य प्रदेश में विकास पर्व की शुरुआत करेगी। जो 14 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 28 दिन के अंदर 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। शिवराज सरकार की तरफ से इसकी भूमिका तैयार कर ली गई है। बड़वानी और धार […]

---विज्ञापन---

MP News: शिवराज सरकार 16 जुलाई से मध्य प्रदेश में विकास पर्व की शुरुआत करेगी। जो 14 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 28 दिन के अंदर 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। शिवराज सरकार की तरफ से इसकी भूमिका तैयार कर ली गई है।

बड़वानी और धार जिले से होगी शुरुआत

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार के विकास पर्व की शुरुआत बड़वानी और धार जिले से की जाएगी। इस बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को निर्देश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही सभी मंत्री भी जिलों में इसकी तैयारियां करेंगे।

---विज्ञापन---

विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

विकास पर्व के दौरान कई विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। जिसमें बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना के भूमिपूजन शिलान्यास भी शामिल हैं। इसके अलावा 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण और 36348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन किया जाएगा।

  • 83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ होगा
  • 10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि पूजन
  • नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिभूजन
  • राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21900 करोड रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन
  • अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3000 करोड़ रुपए की राशि के कार्य
  • प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लगभग 400000 हितग्राहियों का गृह प्रवेश
  • जल जीवन मिशन अंतर्गत 28471 करोड़ की राशि की 15450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन

सीएम शिवराज करेंगे जिलों का दौरा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद प्रदेश के जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जिलों को कई सौगातें देंगे। वहीं सत्ता पक्ष के अलावा बीजेपी के संगठन ने भी विकास पर्व को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

---विज्ञापन---

(aaplumbingsa.com)

First published on: Jul 15, 2023 02:39 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola