MP News: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के 22 हजार किसानों ने 1 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। जिसके लिए सीएम शिवराज ने भी सभी किसानों को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ घातक है। हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को जीने लायक बनाए रखने के लिए हम सबको व्यक्तिगत स्तर पर पर्यावरण-संरक्षण की दिशा में कार्य करना होगा।
किसानों सार्धक किया संकल्प
सीएम ने कहा कि ‘अपने जन्म-दिन, वैवाहिक वर्षगांठ, परिजन की स्मृति तथा जीवन की अन्य उपलब्धियों पर पौधे लगा कर और उनकी देख-रेख की जिम्मेदारी लेकर प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं। किसान भाई धरती पुत्र हैं, धरती को बचाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी उन पर है। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक करोड़ 20 लाख पौधे लगाने का अभियान आरंभ कर किसानों ने इस दिवस को सार्थक कर दिया है।’
पेड़ बाबा की दी उपाधि
मुख्यमंत्री कहा कि ‘पौध-रोपण के इस अभियान से जुड़ी संस्थाओं और 22 हजार किसानों का यह प्रयास अभिनंदनीय हैं। इस दौरान उन्होंने रूपई एग्री फॉरेस्ट के संचालक गौरीशंकर मुकाती की ‘तुम मुझे मेढ़ दो-मैं तुम्हें पेड़ दूंगा’ की पहल की सराहना कर उन्हें ‘पेड़ बाबा’ की उपाधि दी। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति के शोषण नहीं दोहन का दृष्टिकोण अपनाना होगा।
बता दें कि माखन नगर, इटारसी, डोलरिया, नर्मदापुरम, सीहोर, रेहटी और भैरूंदा के 22 हजार किसानों द्वारा अपने खेतों में अभियान चला कर पौध-रोपण किया जाएगा। इन सभी जगह के किसानों ने 1 करोड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया है।
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
8 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines