Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

धार भोजशाला सर्वे का 22वां दिन, मुख्य परिसर में होगी खुदाई, भोजशाला में पढ़ी जाएगी नमाज

MP Dhar Bhojshala Asi Survey : मध्य प्रदेश के धार की भोजशाला में एएसआई सर्वे जारी है। आज 22 वें दिन सुबह 6:00 बजे ही एएसआई सर्वे टीम भोजशाला परिसर के अंदर पहुंची और सर्वे का काम शुरू किया। बता दें शुक्रवार होने के चलते दोपहर 12 बजे तक ही सर्वे किया जाएगा, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भोजशाला में नमाज होगी।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Apr 12, 2024 08:40
भोजशाला सर्वे का 22वां दिन

MP Dhar Bhojshala Asi Survey: मध्य प्रदेश के धार की भोजशाला में एएसआई सर्वे किया जा रहा है। एएसआई सर्वे का आज 22 वां दिन है। बता दें कि सुबह 6:00 बजे ही एएसआई सर्वे टीम ने भोजशाला परिसर के अंदर पहुंची। बता दें कि 18 आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया अधिकारियों की टीम भोजशाला का सर्वे कर रही है।

ASI सर्वे का आज 22वां दिन

आज शुक्रवार होने के चलते दोपहर 12 बजे तक ही सर्वे किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भोजशाला में नमाज होगी। आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ने मुस्लिम समाज को यहां पर नमाज करने की अनुमति दी है। नमाज के बाद फिर एएसआई टीम सर्वे करेगी। मुख्य परिसर और उसके 50 मीटर के दायरे में सर्वे किया जाएगा।

---विज्ञापन---

भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा,और हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिकाकर्ता आशीष गोयल भी भोजशाला पहुंचे। आशीष गोयल ने बताया कि अब तक सर्वे की टीम जो भी साक्ष्य मिले हैं उनकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोबारा से की जा रही है। साक्ष्यों की ब्रशिंग क्लीनिंग की जा रही है उनकी कोडिंग की जा रही है और अब इन साक्ष्यों को लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही जीपीएस, जीपीआर मशीन समेत कुछ बड़ी मशीनें भी भोजशाला में सर्वे के लिए पहुंचेगी। आज दोपहर 12 बजे तक में दरगाह परिसर में भोजशाला के पीछे का सर्वे हो पाएगा। इसके बाद टीम बाहर निकल जाएगी । बता दें कि आज लगभग आज 6 घंटे तक सर्वे किया जाएगा।

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के द्वारा जो आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया को सर्वेक्षण के जो आदेश दिए गए हैं उसमें लगातार 21 दिन तक सर्वे हो चुका है। बिना रुके सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी साक्ष्य जाएंगे और साक्ष्य के परिणाम आएंगे सर्वेक्षण अपनी मंजिल तक पहुंचेगा।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 12, 2024 08:40 AM

संबंधित खबरें