हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP की ड्रोन पॉलिसी बनाने के लिए जुटेंगे एक्सपर्ट, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे पोर्टल लॉन्च

Workshop On Drone Technology In Bhopal: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार 23 दिसंबर को भोपाल में ड्रोन टेक्नोलॉजी पर वर्कशॉप आयोजित करेगी। जिसमें बड़ी संख्या में एक्सपर्ट और सरकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
new drone policy in bhopal

Workshop On Drone Technology In Bhopal: मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में मध्य प्रदेश की नई ड्रोन पॉलिसी पर एक दिवसीय एक्सपर्ट पैनल वर्कशॉप 23 दिसम्बर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा ड्रोन केंद्रित सूचना पोर्टल (drone.mp.gov.in) भी लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान प्रशासन और नागरिक सेवाओं के लिए ड्रोन तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल और राज्य को देश का ड्रोन हब बनाने पर विचार विमर्श होगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन वर्कशॉप को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार लोक कल्याणकारी सेवाओं, इनोवेशन, एक्सीलेंस और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रोन सेक्टर के मिशन से प्रेरित होकर हमने ड्रोन क्षेत्र के लिए आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।

मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित वर्कशॉप में सर्वे ऑफ इंडिया (SOI), डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय), केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय सर्वे डिपार्टमेंट, आईआईटी इंदौर, पुलिस, स्टार्टअप, इंदिरा गांधी नेशनल फ्लाइंग एकेडमी, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के अधिकारी, ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया, नाबार्ड और मध्य प्रदेश सरकार के सभी विभागों के प्रमुख सहित ड्रोन इंडस्ट्री के प्रमुख आइडियाफोर्ज, एसटेरिया एयरोस्पेस, ड्रोन फेडेरेशन आदि मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें-  2030 तक MP अपनी आधी बिजली सौर ऊर्जा से प्राप्त करेगा, CM मोहन यादव का बड़ा दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें