2030 तक MP अपनी आधी बिजली सौर ऊर्जा से प्राप्त करेगा, CM मोहन यादव का बड़ा दावा
Solar Pump Yojana In MP: सीएम मोहन यादव ने कहा प्रदेश के हर एक किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का काम सरकार कर रही है।
Edited By Deepti Sharma

Solar Pump Yojana
Edited By Deepti Sharma

Solar Pump Yojana
Solar Pump Yojana In MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि सूर्य ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्त्रोत है। सौर ऊर्जा सबसे अच्छी ऊर्जा है। आने वाले साल 2030 तक मध्य प्रदेश अपनी जरूरत की बिजली का आधा हिस्सा सौर ऊर्जा से प्राप्त करेगा।
सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास उद्योग, धन्धे, कृषि के लिए सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवाना है। आगर में बनने वाली सौर ऊर्जा रेल विभाग को दी जाएगी, जिससे 7 राज्यों में रेलगाड़ियां संचालित होगी।
मुख्यमंत्री यादव ने आगर-मालवा जिले के सुसनेर में 3520 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 880 मेगावॉट आगर और नीमच सौर परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें आगर-मालवा जिले की लगभग 2200 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 550 मेगावॉट सौर परियोजना और नीमच जिले की 1320 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 330 मेगावॉट सौर परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री यादव ने आगर-मालवा जिले में 49.81 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये संकल्पित है। किसानों को समृद्ध बनाने सम्मान निधि और कृषि सिंचाई विद्युत बिल पर 53 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। किसानों को सिंचाई के लिये सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाया जाएगा इसके लिए 1 लाख सोलर पम्प दिए जाएंगे, जिससे किसान अपनी जरूरत की बिजली खुद उत्पादित कर सकेंगे।
सौर ऊर्जा से विकसित होता ‘अपना मध्यप्रदेश’
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश को एक कदम और आगे ले जाते हुए आज आगर-मालवा जिले के सुसनेर में ₹2200 करोड़ लागत की 550 मेगावॉट क्षमता की ‘आगर सौर परियोजना’ का लोकार्पण किया; साथ ही वर्चुअली नीमच जिले में ₹1320 करोड़ लागत की 330 मेगावॉट… pic.twitter.com/A59RlDBdbR
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 20, 2024
प्रदेश के प्रत्येक किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा 50 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 1 करोड़ हेक्टेयर तक ले जाया जाएगा, मध्य प्रदेश फसल उत्पादन के क्षेत्र में हरियाणा-पंजाब को पीछे छोड़ेगा।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए खेती के साथ पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिये दूध खरीदी पर बोनस देंगे, इसके लिए सरकार काम कर रही है। देश में दूध उत्पादन का लगभग 9% आपूर्ति मध्य प्रदेश द्वारा की जाती है।
अगले 5 साल में नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड के माध्यम से 20% आपूर्ति कर प्रदेश को देश में अग्रणी बनाना है। सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री यादव ने आगर-मालवा जिले में उत्पादित दूध की गुणवत्ता की सराहना की।
सौर ऊर्जा से बेहतर कोई ऊर्जा नहीं है।
वर्ष 2012 में प्रदेश की लगभग 500 मेगावॉट नवकरणीय ऊर्जा की क्षमता थी जो कि वर्तमान में कुल बढ़कर 7 हजार मेगावॉट हो गई है : CM@DrMohanYadav51 @mnreindia @NewenergyMp #MadhyaPradesh #मुख्यमंत्री_जनकल्याण_अभियान #1YearOfMohanYadavSarkar #MyCM… pic.twitter.com/3u9od5IRba
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 20, 2024
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा, महिला, गरीब और किसान के विकास और कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। सभी वर्गों के कल्याण के लिये अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आत्म-निर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश में सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है।
जनकल्याण पर्व में प्रतिदिन विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 26 जनवरी तक चलेगा, जिसमें अधिकारी घर-घर आकर शासन की योजनाओं का लाभ देंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित पात्र हितग्राही अपना आवेदन देकर लाभ लें। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे, जन कल्याण अभियान में सभी को सहयोग करने का संकल्प भी दिलाया।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 दिसम्बर को जयपुर में 20 सालों से लम्बित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का भूमि-पूजन किया। इस परियोजना से चंबल और मालवांचल में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर मध्य प्रदेश में नया इतिहास लिखा जाएगा।
प्रदेश के किसान, सोलर पंप के माध्यम से बिजली उत्पादन कर खेतों में सिंचाई करेंगे : CM@DrMohanYadav51 @mnreindia @NewenergyMp #MadhyaPradesh #मुख्यमंत्री_जनकल्याण_अभियान #1YearOfMohanYadavSarkar #MyCM #जनकल्याण_पर्व_MP #AgarMalwa #RenewableEnergy pic.twitter.com/kDnlRrQZyZ
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 20, 2024
इस दिन प्रधानमंत्री मोदी केन-बेतवा लिंक परियोजना के रूप में प्रदेश को एक बड़ी सौगात देंगे। उन्होंने छतरपुर जिले में आयोजित इस भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिये अलग-अलग अंचलों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए गए हैं। उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर में बढ़ोत्तरी का प्रयास भी किया जा रहा है। आने वाले समय में आगर-मालवा जिले में बड़े-बड़े उद्योग धन्धे स्थापित होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झालावाड़-आगर-उज्जैन रेल लाइन की सौगात दी गई है, मां बगलामुखी धाम को रेल लाइन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आगर-मालवा जिले को लॉ कॉलेज की सौगात देकर उसका भूमि-पूजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि आगर जिले के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री यादव ने कार्यक्रम में जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने आगर और नीमच जिलों के कलेक्टर्स को सौर ऊर्जा विकास के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपए की राशि के चैक प्रदान किये। मुख्यमंत्री यादव ने जनकल्याण पर्व पर कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों द्वारा शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: