MP Board Exam: विपिन श्रीवास्तव। एमपी बोर्ड की 10 वीं और 12वीं परीक्षा के सेकंड राउंड के पेपर लीक हुए हैं। अब तक इस मामले की कमेटी जांच कर रही थी, अब स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने माना कि सेकंड राउंड के पेपर लीक हुए हैं, जो थाने से स्कूल पहुंचने के बीच वायरल हुए हैं। इसी के चलते एमपी के 4 एक्जाम सेंटर के 9 सेंटर इंचार्ज असिस्टेंट सेंटर इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले राउंड में गलत पेपर को सही बताया वायरल करने के मामले में भिंड और भोपाल में 2 FIR दर्ज की गईं हैं।
पेपर सही नहीं थे
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि पहले राउंड में जो वायरल हुआ थे पेपर उनकी जांच कराने के बाद कोई सत्यता नहीं पाई गई है, फिर भी भिंड और भोपाल में FIR दर्ज की गई है। जो भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं गलत पेपर को वायरल करके सही बता रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
सेकंड राउंड में जो प्रश्नपत्र के बारे में जो जानकारी आई है वो प्रश्नपत्र सही पाए गए हैं जो वायरल हुए हैं और वो थाने से स्कूल पहुंचने के बीच का समय है, इसलिए हमने 4 सेंटर को चिन्हित कर 9 केंद्र अध्यक्षों और सहायक केंद्र अध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है , आगे जांच कमेटी कार्रवाई कर रही है अगर जरूरत पड़ी तो और FIT करेंगे’
इनको किया संस्पेंड
- बड़वानी जिले के पाटी विकासखंड के सरकारी स्कूल बोकराटा केंद्र अध्यक्ष बल सिंह चौहान
- बड़वानी जिले के शासकीय ब्लाक स्कूल लिंबी विकासखंड पाटी के सहायक केंद्राध्यक्ष दिलीप सिंह अवास्या
- रायसेन जिले के ईंटखेड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र अध्यक्ष रमाशंकर अहिरवार
- रायसेन जिले के बीकलपुर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सहायक केंद्र अध्यक्ष निर्भय सिंह मवेदी
- राजगढ़ जिले के जीरापुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र अध्यक्ष रेखा बैरागी
- राजगढ़ जिले के जीरापुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहायक केंद्र अध्यक्ष रामसागर शर्मा
- राजगढ़ जिले के पीपल्याकुल्मी उ.मा.वि. के उच्च माध्यमिक शिक्षक सहायक केंद्राध्यक्ष धनराज पाटीदार
- ग्वालियर जिले के सिगौरा ब्लॉक घाटीगांव के शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य केंद्र अध्यक्ष हुकुम चंद्र लाचौरिया
- ग्वालियर जिले उच्च माध्यमिक, लश्कर, सहायता केंद्र अध्यक्ष विवेक कुमार लिटौरिया
जानिए पूरा मामला
बता दें कि मध्य प्रदेश में बीते 1 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थी, जिसके बाद से लगातार पेपर लीक होने के मामले सामने आ रहे थे। ये पेपर सोशल साइट के माध्यम से बच्चों को बेचे जा रहे थे। कहा जा रहा है कि इन परीक्षाओं के पेपर की कीमत 299 रुपए थी। इसकी वजह से शिक्षा मंडल में लगातार खलबली मची हुई थी। लेकिन अब स्कूल शिक्षा विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सेंटर प्रभारियों को हटा दिया है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines